script

बांसवाड़ा : रोडवेज कार्मिकों ने किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 26, 2018 02:05:19 am

Submitted by:

Ashish vajpayee

रोडवेज कार्मिकों की हड़ताल : आठवें दिन भी थमे रहे रोडवेज के पहिए, उज्जैन-गलियाकोट जाने वाली बस को रोका

strike, banswara news, basnwara hindi news

बांसवाड़ा : रोडवेज कार्मिकों ने किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन

बांसवाड़ा. संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 17 सितम्बर से हक लड़ाई लड़ रहे रोडवेज कार्मिकों ने मंगलवार को अद्र्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार के रवैये के प्रति रोष व्यक्त किया। हड़ताल के कारण बसों का संचालन भी नहीं हुआ। जिस कारण आमजन को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि लम्बित मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे कार्मिकों और सरकार के बीच वार्ता सफल न होने के कारण हड़ताल ने अनिश्चित कालीन रूप इख्तियार कर लिया। सरकार की ओर से साकारात्म रुख न मिलने के कारण अब कार्मिकों ने भी आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है और इसी क्रम मंगलवार को भी कार्मिकों का प्रदर्शन जारी रहा।
इस संबंध में संगठन शाखा अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि सरकार कार्मिकों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण हड़ताल पर विराम नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को कार्मिकों की ओर से अद्र्धनग्न प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व सुबह तकरीबन 11 बजे कार्मिकों ने रैली भी निकाली।
उज्जैन-गलियाकोट बस को रोका

प्रदर्शन के दौरान कार्मिकों ने उज्जैन से गलियाकोट जाने वाले निजी बस को रोक लिया और आगे जाने से मना किया। इस संबंध में कार्मिकों ने बताया कि बिना परमिट के इन बसों का संचालन किया जा रहा है और इन्हें रोकने के लिए प्रशासन की ओर से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। निजी बसों के नियमों के विरुद्ध संचालन होने से रोडवेज निगम को राजस्व का खासा नुकसान होता है।
कार्रवाई नहीं हुई हो कार्मिक होंगे उग्र

निजी बसों के नियमों के विरुद्ध संचालन को लेकर शाखा अध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उक्त बसों का संचालन नियमों के तहत कर निगम को राजस्व नुकसान से बचाने के लिए पूर्व में कई बार प्रबंधन और कार्मिकों की ओर से प्रशासन को अवगत कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण निजी बसों के संचालक बेधडक़ होकर संचालन कर रहे हैं। यदि प्रशासन इस बाबत कार्रवाई नहीं करता है तो रोडवेज कार्मिक उग्र रवैया इख्तियार कर सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो