scriptBanswara.केसरिया नाथ मंदिर की प्रतिष्ठा, शोभायात्रा निकाल चढ़ाई ध्वजा | banswara news | Patrika News
बांसवाड़ा

Banswara.केसरिया नाथ मंदिर की प्रतिष्ठा, शोभायात्रा निकाल चढ़ाई ध्वजा

Banswara. कुशलगढ़. कस्बे के गांधी चौक स्थित श्वेतांबर जैन मंदर की छठी वर्ष गांठ के मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। केसरिया नाथ मंदिर की प्रतिष्ठा और शोभायात्रा निकाल कर श्रद्धालुओं ने ध्वजा चढ़ाई। शोभायात्रा मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण के लाभार्थी सौभाग्यमल घेवरलाल लुणावत परिवार के निवास पर पहुंची। यहां से मुख्य शिखर ओर दादा गुरुदेव राजेन्द्र सूरी महाराज, गुरु मंदिर की धर्म ध्वजा लेकर मुख्य मार्गों से होती हुई शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची। यहां मंत्रोच्चार के बीच ध्वजाओं की विशेष पूज

बांसवाड़ाMar 01, 2020 / 01:08 am

Yogesh Kumar Sharma

Banswara.केसरिया नाथ मंदिर की प्रतिष्ठा, शोभायात्रा निकाल चढ़ाई ध्वजा

Banswara.केसरिया नाथ मंदिर की प्रतिष्ठा, शोभायात्रा निकाल चढ़ाई ध्वजा

Banswara. कुशलगढ़. कस्बे के गांधी चौक स्थित श्वेतांबर जैन मंदर की छठी वर्ष गांठ के मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। केसरिया नाथ मंदिर की प्रतिष्ठा और शोभायात्रा निकाल कर श्रद्धालुओं ने ध्वजा चढ़ाई। शोभायात्रा मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण के लाभार्थी सौभाग्यमल घेवरलाल लुणावत परिवार के निवास पर पहुंची। यहां से मुख्य शिखर ओर दादा गुरुदेव राजेन्द्र सूरी महाराज, गुरु मंदिर की धर्म ध्वजा लेकर मुख्य मार्गों से होती हुई शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची। यहां मंत्रोच्चार के बीच ध्वजाओं की विशेष पूजा अर्चना की गई। बाद में दोनों शिखरों पर ध्वजा चढ़ाई गई। शोभायात्रा में लाभार्थी परिवार के सदस्य ध्वजा सिर पर रखकर जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। इससे पूर्व भगवान की केसर पूजा हुई। इस अवसर पर महा आरती, चैत्यवंदन, शान्ति कलश आदि धार्मिक आयोजन हुए। कार्यक्रम में गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वहीं आयोजन में मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष कमलेश कावडिया, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र गादिया, पारसमल मेहता, जयंतीलाल चंडालिया, मुकेश लुणावत, अशोक श्रीमार, राजेंद्र मेहता, अनिल नाहटा, प्रकाशचंद्र आदि मौजूद रहे।
कावडिया समाज रत्न से सम्मानित
कुशलगढ़. श्री श्वेतांबर जैन त्रि स्तुतिक मूर्ति पूजक संघ द्वारा पूर्व अध्यक्ष ओर संरक्षक हीरालाल उदयचंद कावडिया को मरणोपरांत समाज रत्न से सम्मानित किया। समाज के उपाध्यक्ष रमेशचंद्र गादिया ने बताया कि कावडिया को यह सम्मान समाज के उनके योगदान और उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। 40 साल तक कावडिया ने समाज के लिए काम किया। यह सम्मान शनिवार को सरदार पटेल मार्ग स्थित उनके निवास पर आयोजित गुणानुवाद सभा मे दिया गया। ट्रस्टीगणों ने कावडिया के पुत्र कमलेश, दीपेश, नितेश को अभिनंदन पत्र भेंट कर किया। इस अवसर पर चंद्रकांत मेहता, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जोशी, राजेंद्र गादिया, रमेशचंद्र धारीवाल, रजनीकांत खाब्या, करणीसिंह, हंसमुख सेठ, रामस्वरूप महाराज, पथिक मेहता आदि मौजूद रहे। अभिनंदन पत्र का वाचन पंकज लुणावत ने किया। संचालन रमेश धारीवाल ने किया और आभार कमलेश कावडिया ने माना।

Hindi News/ Banswara / Banswara.केसरिया नाथ मंदिर की प्रतिष्ठा, शोभायात्रा निकाल चढ़ाई ध्वजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो