बडोदिया. महादेव मन्दिर परिसर में सुहागनों ने परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। एक दिन पूर्व में बने भोजन ग्रहण कर अपने वृत का उद्यापन किया। मन्दिर के पुजारी दिलीप सेवक ने पूजन किया।
गंागड़तलाई. महिलाओं ने पूजा किया और माता को ठंडे का भोग लगाया। सल्लोपाट सहित अन्य क्षेत्रों में भी पर्व मनाया गया।
सरेड़ी बड़ी. महिलाओं ने पूजा अर्चना कर एक दिन पूर्व का बना भोजन करके श्रध्दा पूर्वक पर्व मनाया। भुदर्रा तालाब की पाल पर नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में कातर माता की पूजा कर कथा एवं आरती की गई।खोडऩ. शीतला माता मन्दिर में सुजाजी का गढ़ा मन्दिर में दर्शन करने को भीड़ रही। अमित पण्ड्या ने प्रतिमा की आकर्षक सजावट की। बरोडिया व खोडऩ में मंदिरों में सुख-समृद्धि की कामना की गई।
पालोदा. पालोदा, लसाड़ा, मेतवाला, कोटडा, आसोड़ा में भी पर्व मनाया गया। खोडियार माता मंदिर में महिलाओं ने कथा श्रवण कर परिवार की खुशहाली की कामना की।पीपलखूंट. कस्बे में महिलाओं ने ठण्डा भोजन कर व्रत खोला।
बागीदौरा. महिलाओं ने शिव मंदिर परिसर स्थित पीपल के वृक्ष की परिक्रमा की व कातोर माता की पूजा अर्चना की। राउमावि परिसर में स्थित शीतला माता मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।