scriptबांसवाड़ा : कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मालवीया, टिकट का फैसला आलाकमान के हाथों में, एक होने का संदेश दो’ | banswara Congress workers conference | Patrika News

बांसवाड़ा : कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मालवीया, टिकट का फैसला आलाकमान के हाथों में, एक होने का संदेश दो’

locationबांसवाड़ाPublished: Oct 08, 2018 12:17:19 pm

www.patrika.com/banswara-news
 

banswara

बांसवाड़ा : कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मालवीया, टिकट का फैसला आलाकमान के हाथों में, एक होने का संदेश दो’

बांसवाड़ा : कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मालवीया, टिकट का फैसला आलाकमान के हाथों में, एक होने का संदेश दो’

बांसवाड़ा. ‘प्रदेश में चुनाव की घोषणा हो गई है। ठीक दो माह बाद वोट पड़ेंगे। चुनाव में टिकट किसे मिलेगा, इसका फैसला आलाकमान करेगा। एकजुटता का संदेश देने के साथ ही अपने बूथ को मजबूत करने करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित भाव से जुटना होगा। कुछ इसी तरह का संदेश जिला कांगे्रस कमेटी की ओर से रविवार को जिला मुख्यालय पर एक वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में कांगे्रस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, ब्लॉक और अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और लेम्प्स अध्यक्षों का खादी टोपी व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
अहम भूमिका निभाएं कार्यकर्ता

समारोह में बागीदौरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया, पूर्व विधायक कांता भील, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, प्रदेश सचिव जैनेन्द्र त्रिवेदी, प्रधान राजेश कटारा आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में कार्यकर्ता की परीक्षा होती है। ऐसे में कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं। बूथ स्तरीय टीम बनाएं। कमजोर बूथ को मजबूत और ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य कर चुनाव में जीत सुनिश्चित करें। इससे पहले जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने आयोजन की भूमिका की जानकारी देते हुए सभी का स्वागत किया।
सरकार पर साधा निशाना
वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा और जनता से किए वादों को पूरा नहीं करने के आरोप भी लगाए। हालांकि जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में अपनी ही पार्टी के नेताओं के साथ गुटबाजी खुलकर सामने दिखाई देती है। लेकिन कांग्रेस इस बात से हमेशा साफ इनकार करती आई है।कार्यक्रम में जिला प्रमुख रेशम मालवीया, जगतसिंह चेलावत, शंकरलाल त्रिवेदी, पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा, नाथूलाल मईड़ा सहित पंचायतीराज के जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रवक्ता मनीषदेव जोशी ने किया। आभार संगठन महामंत्री नटवर तेली ने व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो