scriptBagidora Assembly by election : बागीदौरा में रोचक मुकाबला, शाम 5 बजे तक 73.25 फीसदी वोटिंग | Bagidaura Assembly by election BJP BAP Congress Interesting Contest 25 percent Voting till 11 AM | Patrika News
बांसवाड़ा

Bagidora Assembly by election : बागीदौरा में रोचक मुकाबला, शाम 5 बजे तक 73.25 फीसदी वोटिंग

Bagidaura Assembly by election : बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था। यहां पर मुकाबला बेहद रोचक है। शाम 5 बजे तक 73.25 फीसदी मतदान हुआ है। अभी एक घंटे का मतदान बाकी है। दोपहर 3 बजे तक 66.52 फीसदी, दोपहर 1 बजे 51.50 फीसदी, सुबह 11 बजे तक 31 फीसदी और सुबह 9 बजे 13 फीसदी मतदान हुआ था।

बांसवाड़ाApr 26, 2024 / 06:38 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Bagidaura Assembly by election BJP BAP Congress Interesting Contest

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू

Bagidaura Assembly by election : बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर इस वक्त सभी राजनीतिक दलों की सीधी नजर है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की राजस्थान में 13 सीटों पर मतदान के साथ बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया के 19 फरवरी को इस्तीफा देने के बाद बागीदौरा विधानसभा सीट खाली हुई थी। इस विधानसभा में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम 5 बजे तक 73.25 फीसदी मतदान हुआ है। अभी एक घंटे का मतदान बाकी है। दोपहर 3 बजे तक 66.52 फीसदी, दोपहर 1 बजे 51.50 फीसदी, सुबह 11 बजे तक 31 फीसदी और सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी मतदान हो चुका है।

कांग्रेस प्रत्याशी बिगाड़ेगा खेल

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा, भारत आदिवासी पार्टी में सीधा मुकाबला है। भाजपा से सुभाष तम्बोलिया तो भारत आदिवासी पार्टी जयकिशन पटेल चुनावी मैदान में चुनौती दे रहे हैं। जयकिशन पटेल इंडिया गठबंधन के भी प्रत्याशी हैं। यहां पर कांग्रेस ने बाप को अपना समर्थन दे रखा है। बावजूद इसके यह से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कर्पूर सिंह समीकरण बिगाड़ सकते हैं। गठबंधन होने के बाद कांग्रेस आलाकमान के कहने के बावूजद कांग्रेस प्रत्याशी कर्पूरसिंह ने नामांकन वापस नहीं लिया। कांग्रेस सिम्बल पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा विधानसभा में शुरुआती दो घंटे में 13 फीसदी मतदान हो चुका है। भारी गर्मी के बाद मतदाता भारी संख्या में वोट देने पहुंच रहे हैं।

इनमें है मुकाबला, जनता दुविधा में

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने सुभाष तम्बोलिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने जयकिशन पटेल को टिकट दिया है। कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में कर्पूर सिंह को ताल ठोंक रहे हैं। पर कांग्रेस टिकट घोषित करने के बाद इस उपचुनाव में बाप से गठबंधन कर लिया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी को अपना नामांकन वास करने का निर्देश दिया। पर प्रत्याशी ने पार्टी की बात को नकार दिया। जिससे यहां पर स्थिति असमंजस में हैं।

बागीदौरा विधानसभा सीट – कुल मतदाता संख्या 2 लाख 69 हजार 70

बागीदौरा विधानसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 69 हजार 70 हैं। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 1 लाख 36 हजार 70 और महिला मतदाता 1 लाख 25 हजार 99 और ट्रांसजेंडर 1 हैं। यहां कुल 340 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।

Home / Banswara / Bagidora Assembly by election : बागीदौरा में रोचक मुकाबला, शाम 5 बजे तक 73.25 फीसदी वोटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो