scriptआभूषण छीनने की दो वारदातें | Two pieces of jewelery snatch | Patrika News

आभूषण छीनने की दो वारदातें

locationबैंगलोरPublished: Nov 15, 2018 08:53:01 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

आंध्र प्रदेश की एक महिला निर्मला मंगलवार शाम एक रिश्तेदार की शादी में भाग लेने बेंगलूरु आई थी।

chain

आभूषण छीनने की दो वारदातें

बेंगलूरु. शहर में आभूषण छीनने की घटनाएं जारी हैं। मल्लेश्वरम और गिरि नगर में दो महिलाओं के आभूषण छीने गए।

पुलिस के अनुसार आंध्र प्रदेश की एक महिला निर्मला मंगलवार शाम एक रिश्तेदार की शादी में भाग लेने बेंगलूरु आई थी।
वह मल्लेश्वरम में पैदल कल्याण मंडप जा रही थी। बाइक पर सवार दो लोगों ने पीछे से आकर 3.20 लाख रुपए कीमत का साने का हार छीन लिया और भाग गए। निर्मला ने सहायता के लिए शोर मचाया।
कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा किया मगर लुटेरे फरार हो गए। नागरिकों ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। मल्लेश्वरम पुलिस उसकी सहायता से लुटेरों को तलाश कर रही है।

दूसरी वारदात गिर नगर के विद्या नगर में बुधवार सुबह हुई। पुलिस के अनुसार गीतालक्ष्मी नामक महिला अस्पताल में इलाज के लिए जा रही थी।
बीच मार्ग मेंं विद्या नगर में मोटर साइकिल पर सवार दो युवक उसके गले से 25 हजार रुपए की सोने की चेन छीन कर भाग गए। गिरि नगर पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों को तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो