scriptहत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार | Three people arrested for murder | Patrika News

हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Nov 15, 2018 08:45:47 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

उसने सिगरेट खरीदने के बाद पेटीएम से भुगतान की बात कही तो दुकान के कर्मचारी छोटू ने नकद देने मांगा।

special

हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु. विजयनगर पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत माह 4 अक्टूबर को आरोपी विनय कुमार (28) सिगरेट खरीदने के लिए वाटर टैंक के पास स्थित एक दुकान गया।
उसने सिगरेट खरीदने के बाद पेटीएम से भुगतान की बात कही तो दुकान के कर्मचारी छोटू ने नकद देने मांगा। विनय कुमार छोटू से झगड़ कर भुगतान किए बगैर चला गया। छोटू ने दुकान के मालिक राजदीप से शिकायत की।
राजदीप अपने मित्र महादेवय्या के साथ उसे ढूढते हुए खेल मैदान जा पहुंचा जहां विनय कुमार क्रिकेट खेल रहा थ्ज्ञा। उसने विनय से सिगरेट का भुगतान करने को कहा। विनय कुमार ने मना किया तो राजदीप और महादेवय्या उसे पकड़ कर पुलिस थाने ले जाने लगे।
इस पर विनय कुमार और उसके दो दोस्तों ने महादेवय्या पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

महादेवय्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विजय नगर पुलिस ने विनय कुमार समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो