सत्य पर आधारित जीवन का है महत्त्व
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ विजयनगर के स्थानक में साध्वी मणिप्रभा ने कहा कि जीवन का महत्व विचार, आचरण सब कुछ सत्य पर आधारित होता है।
उन्होंने कहा कि यदि जीवन में सत्य न हो तो यह जीवन एक भार के समान है। संसार के सभी धर्म दर्शनों ने सत्य को ही महत्व दिया है। जैन धर्म ने तो कहा है ‘तं सच्चं खु भगवंÓ कहकर सत्य को वास्तव में भगवान ने बताया है।
वेदों में तो ‘सत्यदेव जयते नानृतमÓ सत्य संपूर्णत: मेरी रक्षा करे। बौद्ध धर्म ने ‘यम्हि सच्चं च धम्मो न सो सुचीÓ जिसमें सत्य धर्म है वही पवित्र है। आचारांग सूत्र में कहा है कि सत्य में दृढ़ और स्थिर होने वाला सत्य का आराधक होता है। हमारी साधना और सिद्धि का आधार सत्य है।

सहकारिता मंत्री को ज्ञापन सौंपा
बेंगलूरु. कर्नाटक पॉन ब्रोकर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सहकारिता मंत्री बंडप्पा काशमपुर को ज्ञापन देकर व्यापार में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। एसोसिएशन के मंत्री पीएम मनोहरलाल लुकड़ ने बताया कि राज्य भर से आए पदाधिकारियों ने सहकारिता मंत्री से गिरवी व्यापार में आ रही समस्याओं का निवारण करने की मांग की। मदनलाल सकलेचा, जवाहरलाल ओस्तवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।