scriptरेपका ने लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रचा इतिहास | RWF created history by producing more than the target | Patrika News
बैंगलोर

रेपका ने लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रचा इतिहास

रेल पहिया, एक्सल व व्हील सेट में बनाया रिकॉर्ड

बैंगलोरApr 03, 2024 / 07:28 pm

Yogesh Sharma

रेपका ने लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रचा इतिहास

रेपका ने लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रचा इतिहास

बेंगलूरु. रेल पहिया कारखाना यलहंका ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान निर्धारित वार्षिक उत्पादन लक्ष्य को पार कर लिया है। रेलवे बोर्ड ने रेल पहिया कारखाना को 1,90,000 पहिए का लक्ष्य दिया था। इसके एवज में रेपका ने 1,96,265 पहिए का उत्पादन किया। 80 हजार एक्सल का लक्ष्य था इसके एवज में 83,503 एक्सल का उत्पादन किया। 90,000 व्हीलसेट का लक्ष्य दिया था इसके एवज में 94,275 व्हीलसेट का उत्पादन कर रिकॉर्ड कायम किया है।
रेपका ने लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रचा इतिहास
रेल पहिया कारखाना के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी जी.वेंकटेश ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 94,275 व्हील सेट का निर्माण किया गया और 94,039 व्हील सेट बनाकर भेजे गए। यह व्हील सेट आउटटर्न और डिस्पैच का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान रेपका ने 2,09,382 पहिए बनाए। इनमें से 34,336 पहिए और 1,75,046 व्हील सेट बनाए हंैं। वित्त वर्ष के दौरान, 83,503 एक्सल का उत्पादन किया गया, जो एक्सल का सबसे अच्छा परिणाम है। मार्च-2024 में रेपका ने 9323 व्हील सेट का उत्पादन करके इतिहास रचा है।
रेल पहिया कारखाना के इतिहास में किसी भी महीने का अब तक का सबसे अच्छा उत्पादन परिणाम है। मई-2023 के दौरान 9673 व्हील सेट विभिन्न वैगन निर्माताओं को भेजे गए। यह रेल पहिया कारखाना की ओर से एक महीने में व्हील सेट का अब तक का सबसे अच्छा डिस्पैच है। वर्ष 2023-24 2273 करोड़ रुपए टर्नओवर होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि रेपका स्क्रेप की बिक्री में भी आगे निकल गया है। इस दौरान वित्त वर्ष के दौरान 41.13 करोड़ रुपए का स्क्रेप बेचा गया है।
रेपका ने लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रचा इतिहास

Hindi News/ Bangalore / रेपका ने लक्ष्य से अधिक उत्पादन कर रचा इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो