scriptअब मुस्लिम भी मनाएंगे शिवाजी जयंती | Now Muslims will celebrate Shivaji Jayanti | Patrika News

अब मुस्लिम भी मनाएंगे शिवाजी जयंती

locationबैंगलोरPublished: Nov 15, 2018 08:11:23 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

विधान पार्षद इब्राहिम बोले

ibrahim

अब मुस्लिम भी मनाएंगे शिवाजी जयंती

विजयपुर. अंजुमन समितियों को शिवाजी जयंती मनाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही सुत्तूर मठ के प्रमुख से विचार-विमर्श कर शिवाजी जयंती मनाई जाएगी। विधान परिषद सदस्य सी.एम.इब्राहिम ने यह बात कही।

उन्होंने यहां बुधवार को कहा कि भाजपा कोई भी विवाद सुलझाने के बदले उलझाती है। भाजपा ने हुब्बली में इदगाह मैदान का मामला उछाला था। उस मामले को उन्होंने 1996 में सुलझा दिया। अब भाजपा टीपू जयंती को लेकर एक समुदाय विशेष को भड़काने का काम रही है।
उन्होंने कहा कि टीपू जयंती मनाने का एक विशेष तरीका है इसके अनुसार ही कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए। इस्लाम में मूर्ति पूजा नहीं होने के कारण टीपू सुल्तान का फोटो रखकर उस फोटो के सामने दीप जलाना गैर इस्लामिक है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का समर्थन करते हैं। लिहाजा भाजपा इस मामले में राजनीति बंद करे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार वर्ष में इस मामले को लेकर कुछ नहीं किया है। अब आम चुनाव नजदीक आने पर भाजपा को फिर राम मंदिर याद आ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो