scriptएनडीए की स्पष्ट जनादेश के साथ होगी वापसी : केशव प्रसाद मौर्य | NDA will return with clear mandate: Keshav Prasad Maurya | Patrika News

एनडीए की स्पष्ट जनादेश के साथ होगी वापसी : केशव प्रसाद मौर्य

locationबैंगलोरPublished: Feb 19, 2019 12:59:43 am

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस (एनडीए) स्पष्ट जनादेश के साथ सत्ता में वापसी करेगा।

एनडीए की स्पष्ट जनादेश के साथ होगी वापसी : केशव प्रसाद मौर्य

एनडीए की स्पष्ट जनादेश के साथ होगी वापसी : केशव प्रसाद मौर्य

बेलगावी. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस (एनडीए) स्पष्ट जनादेश के साथ सत्ता में वापसी करेगा। सोमवार को उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान किसान, युवा, महिलाएं समेत समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं।


जो कांग्रेस की सरकारों ने गत 55 वर्षों में हासिल नहीं किया है वह भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार वे महज 55 माह में हासिल कर दिखाया है। मौर्य ने यह भी कहा कि हमारी सेना ने अवंतीपोरा के आत्मघाती हमले के मास्टर माइंड को मार गिराया है।


इसके बाद संवाददाता सम्मेलन में मौर्य कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा वर्ष 2014 की सफलता दोहराते हुए 73 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। यहां समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का कोई असर नहीं होगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा को 224 क्षेत्रों में से 104 विधानसभा क्षेत्रों में सफलता मिलने के बावजूद सत्ता से दूर रखा गया है। मध्य प्रदेश में भी लगभग ऐसी ही स्थिति है।

मध्य प्रदेश तथा कर्नाटक की सरकारें अंतर्विरोध के कारण अस्तित्व बचाने किए संघर्ष कर रही हैं। आम चुनाव के दौरान भाजपा कर्नाटक में 20 से अधिक सीटों पर सफलता हासिल करेगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को लेकर उन्होंने कहा कि राजस्थान के मतदाताओं ने प्रति 5 वर्ष में सत्ता में परिवर्तन करने की परंपरा को बरकरार रखा है।


उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर कोई दो राय नहीं है कि राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण होके रहेगा। इस मामले को लेकर सभी को शीर्षअदालत के फैसले का इंतजार है।

केंद्रीय मंत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी
कारवार/ बेंगलूरु. केंद्रीय कौशल विकास मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। सिरसी थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सिरसी स्थित अनंत कुमार हेगड़े के घर किसी अज्ञात व्यक्ति ने लैंडलाइन फोन पर कॉल किया। हेगड़े उस समय घर पर नहीं थे। वे पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सैनिक के परिजनों को सांत्वना देने तमिलनाडु गए हुए थे और घर पर उनकी पत्नी रूपा हेगड़े मौजूद थीं।


जब रूपा हेगड़े ने कॉल अटैंड की, तो दूसरी ओर से कॉल करने वाले व्यक्ति ने हिंदी में अनाप-शनाप बातें कहनी शुरू कर दीं। कॉल करने वाले ने कहा कि यदि अनंत कुमार एक समुदाय विशेष को निशाना बनाकर विवादास्पद बयान देंगे तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को इसके घातक परिणाम भुगतने होंगे। कॉल करने वाले ने अयोध्या मसले आदि का उल्लेख करते हुए कई बातें कहीं। इस पर रूपा हेगड़े ने कॉल काट दिया तो वह व्यक्ति बार-बार कॉल करता रहा।


बताया गया है कि कॉलर की धमकियों से घबराई श्रीमती हेगड़े ने इस बात की सूचना फौरन मंत्री के निजी सचिव सुरेश शेट्टी को दी। सुरेश शेट्टी ने इस संबंध में सिरसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि अपने विवादास्पद बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले अनंत कुमार हेगड़े को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो