script

सफलता के लिए समय का प्रबंधन जरूरी : स्वामी ज्ञानवत्सल

locationबैंगलोरPublished: May 16, 2019 05:23:34 pm

Submitted by:

Priyadarshan Sharma

समय प्रबंध एवं कार्यकुशलता विषय पर दिया व्याख्यान

SAFALATA

सफलता के लिए समय का प्रबंधन जरूरी : स्वामी ज्ञानवत्सल

बेंगलूरु. पद्मनाभनगर स्थित महाराजा अग्रसेन हास्पिटल सभागार में स्वामीनारायण अक्षरधाम संस्थान नई दिल्ली से आए स्वामी ज्ञानवत्सल ने समय प्रबंध एवं कार्यकुशलता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि वर्क एफिसिएंशी से पहले हमें समय का प्रबंधन कैसे किया जाए इस पर विचार करना होगा।
दुनिया में समय ही एक ऐसी वस्तु है जो वापस नहीं मिलती है। हर क्षण व्यतीत होता जा रहा है। आठ घंटे सोने में, आठ घंटे खाने पीने में दैनिक दिनचर्या में व्यतीत
हो जाते हैं। केवल आठ घंटे ही हमें कुछ करने के लिए मिलते हैं। यानि ७२ साल की उम्र में कुल २५ वर्ष का ही जीवन कार्य करने के लिए मिलता है। उन्होंने कहा कि समय हमारे पास बहुत कम है। सबसे पहले हमें जो कुछ करना है उसे हम लिख लें। उन्होंने रतन टाटा का उदाहरण देते हुए कहा कि वे कैसे समय का सदुपयोग करते हैं।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष आर.के. पोद्दार, बिपिनराम अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल, भागीरथ प्रसाद अग्रवाल, एस.सी. परसरामपुरिया, एन.एल. सुल्तानिया, संजय केडिय़ा, माया केडिय़ा, संजय गर्ग, सुभाष गोयल, राजेन्द्र गोयल, ओ.पी. पोद्दार सहित अनेक लोग उपस्थित थे। अग्रसेन हास्पिटल के अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया। संंचालन राजकुमार कंदोई ने किया। परिचय यतीश जैन ने दिया। बाद में स्वाती ज्ञानवत्सल ने हास्पिटल का निरीक्षण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो