script

इंदिरा कैंटीन की लोकप्रियता भाजपा को बर्दाश्त नहीं: दिनेश

locationबैंगलोरPublished: Aug 21, 2017 11:32:00 pm

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने आरोप लगाया कि गरीबों के लिए शुरू की गई इंदिरा कैंटीन योजना की लोकप्रियता को भाजपा के नेता

Indira Canteen

Indira Canteen

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने आरोप लगाया कि गरीबों के लिए शुरू की गई इंदिरा कैंटीन योजना की लोकप्रियता को भाजपा के नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। भोजन में कुछ मिलाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बारे में सतर्क रहने की जरूरत है।


गुंडुराव रविवार को यहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित डी. देवराज अर्स की जयंती पर टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज तक गरीबों के लिए कोई कार्यक्रम लागू नहीं किया है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई इंदिरा कैंटीन योजना की लोकप्रियता को भाजपा सहन नहीं कर पा रही है। सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। इंदिरा कैंटीन के खाने में मिलावट की साजिश के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।


एआईसीसी के महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों के खिलाफ काम कर रही है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के बारे में पेश किए गए सविधान संशोधन विधेयक से पिछड़ी जातियों को तय करने का राज्यों का अधिकार छिन जाएगा। केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार पिछड़ा वर्ग के बारे में केवल घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। उनकी यह सहानुभूति केवल बातों तक ही सीमित है। सविधान संशोधन विधेयक से पिछड़ी जातियों के हितों के विरुद्ध है।


कार्यक्रम में साहित्यकार व सामाजिक संघर्षकर्ता चिन्नण्णा वालिकारा को देवराज अर्स स्मृति मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी राजेश्वरी गायकवाड़ तथा वेदा कृष्णमूर्ति को भी सम्मानित किया गया।

कैंप में ८० लोग लाभान्वित
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा दासरहल्ली स्थित आश्रम में रविवार को आयोजित नि:शुल्क आयुर्वेदिक जांच शिविर में ८० लोग विभिन्न रोगों का उपचार परामर्श ले लाभान्वित हुए। शिविर का उद्घाटन डा. सौम्या व साध्वी प्रीति माता ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में लोगों ने जांच करवाई। उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध की गईं।

ट्रेंडिंग वीडियो