script

धूमधाम से मनाया गणपति महोत्सव

locationबैंगलोरPublished: Sep 15, 2018 05:17:21 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए

ganesha

धूमधाम से मनाया गणपति महोत्सव

मैसूरु. राजस्थान विष्णु सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को दशहरा प्रदर्शनी मैदान में गणपति उत्सव की धूम रही। उमा टॉकिज मार्ग से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो दशहरा प्रदर्शनी मैदान पहुंची। बद्रीनारायण शर्मा ने विधि-विधान से पूजा करवाई। ट्रस्ट अध्यक्ष चंद्रसिंह राजपुरोहित ने स्वागत कर चढ़ावों के लाभार्थियों का बहुमान व प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। विधायक एस ए रामदास, एल नागेंद्र व भाजपा नेता के. हर्ष, ट्रस्ट उपाध्यक्ष मनरूप कुमावत, कोषाध्यक्ष एन कपूरचंद सेन, सचिव भंवरसिंह भाटी, प्रतापसिंह व अन्य पदाधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे। नवयुवक मंडल अध्यक्ष पृथ्वीसिंह चांदावत व सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं।

मैसूरु. घांची समाज के तत्वावधान में कामतगेरी स्थित घांची समाज भवन में गुरुवार को गणेशोत्सव धूमधाम से हुआ। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। हरिदास ने विधि-विधान करवाया। गायक राजूभाई कुमावत व पार्टी ने राजस्थानी लोक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। समाज अध्यक्ष तुलसीराम भाटी, सचिव सम्पतलाल भाटी, कोषाध्यक्ष जवरीलाल भाटी आदि मौजूद रहे।
मंड्या. जिले भर में गुरुवार को ऋद्धि-सिद्धि के दाता विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की प्रतिमाएं धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ स्थापित की गईं। श्रीरंगपट्टण के राम युवक संघ ने, राममंदिर में गुड्डी ब्वायज संघ ने चन्नकेसव देवस्थान, कावेरी घलयादु वलगा संघ ने ओल्ड डीसी बैंक रोड सर्कल पर, कालिकाअम्मा युुुवक संघ ने कालीकाअम्मा देवस्थान के समाने, केम्पेगौड़ा युवक संघ ने बन्नूर गांव के सब्जी बाजार चौराहा पर और चैलेंज स्टार फ्रेंड ने हतहल्ली गांव के मुख्य चौराहा पर प्रतिमा स्थापित की।

मैसूरु. आईजी सेवा संघ की ओर से केआरएस रोड स्थित आईमाता मंदिर प्रांगण में गणेश उत्सव पर पंडाल सजाकर गणपति प्रतिमा स्थापित की गई। संघ अध्यक्ष त्रिलोकराम परिहार ने बताया कि रविवार को रात्रि 8 बजे सत्संग कार्यकम होगा। सोमवार को अपराह्न 3 बजे विसर्जन होगा। अध्यक्ष मोटाराम सोलंकी, सचिव रूपाराम राठौड़, गैर मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी आदि मौजूद थे।

रामदेव भक्त मंडल का वार्षिकोत्सव कल
बेंगलूरु. रामदेव भक्त मंडल बिड़दी की ओर से सातवां वार्षिकोत्सव रविवार को मैसूरु रोड पर स्थित सरोजामा चिकतिमया कल्याण मंडप, बिड़दी में मनाया जाएगा। अध्यक्ष दुर्गाराम सीरवी व सचिव बगदाराम प्रजापत ने बताया कि इस अवसर पर ‘एक शाम बाबा रामदेव के नामÓ में राजस्थान के सोनू सिरीयारी वाले प्रस्तुति देंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो