scriptकलश स्थापना के साथ शुरू हुई देवी की आराधना | Durga pooja started in bengaluru with kalash sthapna | Patrika News
बैंगलोर

कलश स्थापना के साथ शुरू हुई देवी की आराधना

Durga pooja : शारदीय नवरात्रि : पहले दिन हुई शैलपुत्री की पूजा

बैंगलोरSep 30, 2019 / 05:45 pm

Jeevendra Jha

durga_maa.jpg
बेंगलूरु. शारदीय नवरात्र Navratri पर कलश स्थापना के साथ रविवार से Durga pooja देवी दुर्गा के पूजन का दस दिवसीय विधान आरंभ हुआ। विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में कई जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान, Rajasthan बिहार, Bihar पश्चिम बंगाल, West Bengal ओडिशा, odisha उत्तर प्रदेश, uttar pradesh झारखंड, Jharkhand असम, Assam जम्मू, कश्मीर आदि राज्यों के बेंगलूरु में रह रहे लोग पारंपरिक रूप से दशहरा आयोजन कर रह रहे हैं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कलश स्थापना का विधान किया।
सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद
IMAGE CREDIT: सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद
बिहार भवन में दशहरा
सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद का सार्वजनिक दशहरा महोत्सव रविवार को आर टी नगर स्थित बिहार भवन के पास विनायक कल्चर सेंटर में कलश स्थापना के साथ आरंभ हुआ। पूजा अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने सपत्नीक कलश स्थापन के पूजन विधान किए। आचार्य रामानंद चौधरी, पंडित राजगुरु, पंडित उमेश, विनोदानंद झा, प्रेम कुमार झा आदि ने पारंपरिक पूजन विधान कराए और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा एवं आरती हुई। सैकड़ों भक्तों ने प्रथम आरती में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रघुपति झा एवं टीम ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार, सचिव अरुण झा, कोषाध्यक्ष रामङ्क्षककर सिंह, देवेश चौबे, श्रीकांत शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष हीरा झा, राजेन्द्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी राजेश्वर सिंह, बिजयशंकर सिंह, हरिचन्द्र झा, रामलखन सिंह आदि उपस्थित थे।

सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति
पैलेस ग्राउंड में दुर्गा पूजा
कन्नडिग़ा बिहारी संगठन सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति का दस दिवसीय दशहरा महोत्सव पैलेस ग्राउंड के गेट नंबर ९ में आरंभ हुआ। सोमनाथ से आए हुए आचार्य राहुल झा के नेतृत्व में विधि-विधान से शैलपुत्री की पूजा हुई। आचार्यों ने वैदिक विधि विधान से कलश स्थापना का विधान किया और दुर्गा सप्तसती का पाठ किया गया। प्रतिदिन सुबह एवं शाम आरती, पुष्पांजलि के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सचिव सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर के. के. सिंह, अमित कुमार, विमलेश कुमार, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, एसएन भगत आदि उपस्थित रहे।
पीनिया में दशहरा
मां दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट, पीनिया के तत्वावधान में रविवार को कलश स्थापना का विधान किया गया। ट्रस्ट के सुनील तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर में विशेष पूजन विधान हुए और श्रद्धालुओं ने आरती व पुष्पांजलि में भाग लिया। विजयदशमी तक प्रतिदिन विविध प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इस अवसर पर रामसेवक सिंह, रामधनी गुप्ता, पी एस पांडेय आदि उपस्थित रहे।
बलेपेट में भी आयोजन
सीरवी समाज ट्रस्ट कर्नाटक के तत्वावधान में बलेपेट में आइमाता मंदिर में रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह आइमाता की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में संत राजाराम के सान्निध्य में कलश स्थापना की गई। आइमाता की विशेष शृृंगारित प्रतिमा के समक्ष महाआरती की गई। अध्यक्ष हेमाराम पंवार ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। संत राजाराम ने युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति जागरूक करने की बात कही। सचिव ओमप्रकाश बर्फा ने नवरात्र के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर दलाराम लचेटा, रमेशलाल चोयल, हरिराम गेहलोत, कमल किशोर काग, मांगीलाल परिहार, नारायणलाल लचेटा, पूनाराम पंवार, चुन्नीलाल, हिमताराम पंवार, गंगाराम भायल सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
आइमाता की विशेष झांकी सजाई
सीरवी समाज ट्रस्ट एच. एस. आर. ले-आऊट के तत्वावधान में आइमाता मंदिर प्रांगण में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ रविवार को कलश स्थापना के साथ हुआ। सुबह शुभ मुहूर्त में नव प्रतिष्ठित आइमाता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई। मंदिर में प्रतिमाओं की विशेष झांकियां सजाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष फाऊलाल परिहारिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। शाम को सीरवी समाज भवन में पुष्कर से आए संत राजाराम के सान्निध्य में शारदीय नवरात्रि कथा का शुभारंभ हुआ। देवी अवतारों पर प्रकाश डालते हुए राजाराम ने नवरात्र कैसे मनाएं का वर्णन किया। इसके बाद शाम को महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग समय पर गरबा रास का आयोजन हुआ। माता के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक गरबा नृत्य करते रहे। सचिव लक्ष्मणराम आगलेचा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
मां चामुण्डा का विशेष पूजन
राजपूत समाज, कर्नाटक की ओर से राणासिंहपेट-कॉटनपेट स्थित चामुण्डा माता मंदिर के प्रांगण में नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को कलश स्थापना एवं चामुण्डा माता का विशेष पूजन किया गया। मंदिर प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया गया। समाज के अध्यक्ष मनोहरसिंह कुम्पावत एवं अन्य पदाधिकरियों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। चामुण्डा माता की महाआरती की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए।
गरबों पर झूमे श्रद्धालु
जय अम्बे मंडल चेरीटेबल ट्रस्ट, बिन्नी मिल की ओर से संतोषी माता मंदिर में नवरात्र महोत्सव का धूमधाम से आगाज हुआ। मृदुलाबेन जाडेजा के मार्गदर्शन में कलश स्थापना की गई एवं अम्बे माता की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर को फूलों एवं रोशनी से सजाया गया। प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया गया। शाम को गरबा रास का आयोजन हुआ। शाम को माता की महाआरती की गई।

Home / Bangalore / कलश स्थापना के साथ शुरू हुई देवी की आराधना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो