scriptसम्पर्क क्रांति एक्स. 20 से 24 दिसम्बर तक रद्द | Contact Revolution X. Canceled from Dec 20 to 24 | Patrika News

सम्पर्क क्रांति एक्स. 20 से 24 दिसम्बर तक रद्द

locationबैंगलोरPublished: Dec 15, 2018 06:09:01 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

दो ट्रेनों की गति घटाई

railway

सम्पर्क क्रांति एक्स. 20 से 24 दिसम्बर तक रद्द

बेंगलूरु. उत्तर रेलवे के हजरत निजामुद्दीन-पलवल खंड में चल रहे चौथी रेल लाइन डालने के कार्य के चलते यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली चार ट्रेनों को 20 से 24 दिसम्बर तक रद्द किया गया है।
रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन 12629 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस 20 दिसम्बर, ट्रेन 12649 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस 21 दिसम्बर, ट्रेन 12650 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर कर्नाटक सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस 23 व 24 दिसम्बर को हजरत निजामुद्दीन से नहीं चलेंगी।
वहीं अजमेर रेल मंडल के भिंवालिया व रानी रेलवे स्टेशन के बीच रेल मार्ग देाहरीकरण के चलते ट्रेन 16698 केएसआर बेंगलूरु-जोधपुर एक्सपे्रस 31 करीब दो घंटा धीमी गति से चलेगी। ट्रेन 16210 मैसूरु-अजमेर एक्सप्रेस 1 जनवरी 2019 को 1 घंटा 54 मिनट धीमी गति से चलेगी।
ट्रेन 16507 जोधपुर-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस 3 जनवरी को 1 घंटा 46 मिनट धीमी गति से चलेगी।

होसूर-बाणसवाड़ी डेमू सेवा 17 से फिर चलेगी
बेंगलूरु. होसूर और बाणसवाड़ी के बीच चलने वाली डीईएमयू की सेवा 17 दिसम्बर से फिर शुरू करने का निर्णय किया है। इसमें ट्रेन 066571/72, 06573/74 बाणसवाड़ी होसूर-बाणसवाड़ी डीईएमयू शामिल हैं। ट्रैक नवीनीकरण और रखरखाव कार्य के चलते इसे गत दिनों अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो