scriptकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | Congress workers protest against Somshekhar | Patrika News
बैंगलोर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशवंतपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक एसटी सोमशेखर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए।

बैंगलोरSep 30, 2019 / 08:26 pm

Santosh kumar Pandey

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बेंगलूरु. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यशवंतपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक एसटी सोमशेखर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। हाल में सोमशेखर ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमशेखर के खिलाफ नारे लगाए।
इस दौरान उपस्थित विधान परिषद के सदस्य एचएम रेवण्णा ने कहा कि सोमशेखर को उनका अतीत नहीं भूलना चाहिए। केवल एक बस एजेंट का काम करनेवाले सोमशेखर को कांग्रेस ने मौका देकर जननेता बनाया है। ऐसे सोमशेखर को कांग्रेस जैसी पार्टी के खिलाफ बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। आगामी उपचुनाव में शहर की जनता सोमशेखर तथा भैरती बसवराज जैसे मौकापरस्त राजनेताओं को सबक सिखाएगी।
उन्होंने कहा कि जब सत्ता थी तब सिद्धरामय्या के इद-गिर्द घूमने वाले सोमशेखर, भैरती बसवराज तथा मुनिरत्ना अब सिद्धरामय्या की बुराई कर रहे हैं। सत्ता के लिए इन तीनों ने कांग्रेस को धोखा देकर भाजपा के साथ हाथ मिलाया है। ऐसे अवसरवादी नेताओं को धूल चटाने के लिए यशवंतपुर तथा कृष्णराजपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता लामंबद हो रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो