scriptनिगम आयुक्त ने लिया गौशाला का जायजा | Commissioner of Municipal Corporation took stock of Gaushala | Patrika News
बैंगलोर

निगम आयुक्त ने लिया गौशाला का जायजा

आयुक्त ने गौशाला में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बैंगलोरNov 15, 2018 / 07:49 pm

Ram Naresh Gautam

special

निगम आयुक्त ने लिया गौशाला का जायजा

मैसूरु. नगर निगम आयुक्त जगदीश ने गौशाला में गायों की देखभाल एवं चारा पानी आपूर्ति को लेकर जायजा लिया। सोसायटी उपाध्यक्ष हंसराज पगारिया ने उनको जानकारी दी। उन्होंने सरकार से सहयोग की मांग की।

आयुक्त ने गौशाला में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश, हरीश, विनय व राजस्थान विष्णु सेवा संघ के अध्यक्ष चंद्रसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।

नदी में मिला अज्ञात युवक शव
मण्ड्या. मलवल्ली तहसील में बैलकवाड़ी थाना पुलिस को बैलकवाड़ी के समीप कावेरी नदी में अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम नदी किनारे युवक का शव दिखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
शव को तहसील के शवग्रह में रखवा दिया है। पुलिस युवक के हुलिए के आधार पर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। शरीर पर नीले कलर का शर्ट व काली पैंट पहने है। बैलकवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Home / Bangalore / निगम आयुक्त ने लिया गौशाला का जायजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो