scriptमेवाड़ महोत्सव में छलके राजस्थानी संस्कृति के रंग | Colors of Rajasthani culture spread in Mewar Mahotsav | Patrika News
बैंगलोर

मेवाड़ महोत्सव में छलके राजस्थानी संस्कृति के रंग

मेवाड़ जैन बीसा ओसवाल संघ का रजत जयंती महोत्सव

बैंगलोरMar 27, 2024 / 06:30 pm

Santosh kumar Pandey

mewad_bisa.jpg
बेंगलूरु. मेवाड़ जैन बीसा ओसवाल संघ, कर्नाटक का रजत जयंती समारोह मेवाड़ महोत्सव के रूप में संघ अध्यक्ष रतनलाल सुराणा की अध्यक्षता में बन्नेरघट्टा रोड़ स्थित रिसोर्ट में आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुराणा ने स्वागत किया।मंत्री पुखराज आंचलिया ने मेवाड़ की महान संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के कारण मेवाड़ का नाम बड़ी श्रद्धा और गौरव से लिया जाता है।
इस अवसर पर संघ के सहयोगी संरक्षक एवं सभी पूर्व अध्यक्षों, तपस्वियों का सम्मान अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लादूलाल ओस्तवाल, शान्तिलाल बाबेल, नरेंद्र सामर, मनोहर लाल हिरण, सुशील बोहरा, संघ के वरिष्ठ सदस्य हस्तिमल हिरण, सलाहकार सुरेन्द्र आंचलिया, उपाध्यक्ष प्रकाश बुरड़, युवा अध्यक्ष राकेश संचेती, युवा मंत्री प्रकाश बाबेल, महिला संयोजिका लाडदेवी बड़ोला, सह संयोजिका गरिमा हिंगड़ आदि ने विचार रखे।
इस अवसर पर समारोह प्रायोजकों, मानव सेवा लाभार्थियों का सम्मान अभिनंदन किया गया। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

संगीता बाफना,प्राची कंकड़, निशा टुंकलिया, मेघना हिरण , मधु बाबेल, कंचन बाई संचेती, शान्ता बाई टुंकलिया, कांताबाई, मनोहर लाल, मनोहर बाई बाफणा आदि को पुरस्कार दिया गया। कूपन में स्वर्ण सिक्के के लाभार्थी दिलीप सुराणा रहे।उपाध्यक्ष विनोद बाफणा, कोषाध्यक्ष पुखराज बाफना, प्रचार प्रसार मंत्री कमलेश भरसारिया, खेल मंत्री सुनील चोरडि़या एवं अन्य उपस्थित थे।
संचालन संघ मंत्री पुखराज आंचलिया एवं बिंदु मेहता ने किया। सह मंत्री राजेश कोठारी ने धन्यवाद दिया।

Home / Bangalore / मेवाड़ महोत्सव में छलके राजस्थानी संस्कृति के रंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो