scriptबंद रहे बाजार, नहीं चली बसें, प्रभावित हुआ जनजीवन | Closed market, no buses left, impacted life | Patrika News

बंद रहे बाजार, नहीं चली बसें, प्रभावित हुआ जनजीवन

locationबैंगलोरPublished: Sep 11, 2018 11:21:47 pm

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस की ओर से आहुत भारत बंद के चलते हुब्बल्ली में बंद पूरी तरह सफल रहा।

बंद रहे बाजार, नहीं चली बसें, प्रभावित हुआ जनजीवन

बंद रहे बाजार, नहीं चली बसें, प्रभावित हुआ जनजीवन

हुब्बल्ली. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस की ओर से आहुत भारत बंद के चलते हुब्बल्ली में बंद पूरी तरह सफल रहा। दवा की दुकानें, अस्पताल और एंबुलेंस को बंद से बाहर रखा गया था। कांग्रेस, जद (ध), एसूसीआई, सीआईटीयू (सी) व अन्य संगठनों की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में हुब्बल्ली के दुर्गदबैल, स्टेशन रोड, चन्नम्मा सर्किल, सर्वोदय सर्किल, कोप्पिकर रोड, ब्राडवे, मराठा गली, दाजिबानपेट, कॉइन रोड समेत शहर के बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे।


सुबह से सरकारी परिवहन निगम, बेंद्रे परिवहन संस्था की बसे, ऑटोरिक्शा नहीं चलने से लोगों को काफी परेशान हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्गदबैल सर्किल से शहर प्रमुख मार्गों से होते हुए चन्नम्मा सर्किल तक रैली निकाली और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।


चन्नम्मा सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के कारण आमजनता पर आर्थिक भार बढ़ गया है। केंद्र सरकार को तुरन्त पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुब्बल्ली रेलवे स्टेशन का घेराव करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन को अधिक बल भेजकर अधिक सुरक्षा उपलब्ध की। बंद का सभी व्यापारियों, ऑटोरिक्शा चालक व मालिक संघ तथा विभिन्न संघ संस्थाओं ने समर्थन दिया।


बंद के चलते सभी स्कूल-कालेज, पेट्रोल पंप, सीनेमा घर बंद रहे। सरकारी कार्यालय, बैंक, अदालत खुले रहे परन्तु बंद के कारण लोगों की आवाजाही नहीं थी। बंद का समर्थन करते हुए जद(ध) कार्यकर्ताओं ने लैमिंगटन रोड स्थित सांसद प्रहलाद जोशी के कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। भारत बंद के चलते जद(ध) कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद प्रहलाद जोशी के कार्यालय का घेराव करने की निंदा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर हुब्बल्ली उपनगर थाने का घेराव किया। जद(ध) कार्यकर्ताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा जद(ध) कार्यकर्ताओं के खिलाफ उपनगर थाने में शिकायत दर्ज की।


हुब्बल्ली के चाट्नी कांप्लेक्स (हर्षा कांप्लेक्स) में दुकानों को खोलने की सूचना पाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए, इससे कुछ देर तक तनाव छाया रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हो गया। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया।


भारत बंद के चलते वाणिज्य नगर हुब्बल्ली में ऑटोरिक्शा चालक तथा मालिक संघ की ओर से ऑटोरिक्शा को रस्सी बांधकर खींचने के जरिए अनोखा प्रदर्शन किया गया। ऑटोरिक्शा चालकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोली लगाने के जरिए आक्रोश व्यक्त किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 40 रुपए तथा पेट्रोल के लिए 43 रुपए में बोली लगाने के जरिए अनोखा प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शवयात्रा निकालकर फूंका। इसी प्रकार संगोल्ली रायण्णा सर्कल पर रसोई गैस सिलेंडर को माला पहना कर तथा पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने की मांग को लेकर ट्रैक्टर को धक्का लगाने के जरिए अनोखा प्रदर्शन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो