scriptवेतन वृद्धि नहीं होने से चामुंडी मंदिर के पुजारी हड़ताल पर | Chamundi temple priests strike | Patrika News
बैंगलोर

वेतन वृद्धि नहीं होने से चामुंडी मंदिर के पुजारी हड़ताल पर

मंदिर में दर्शन को आए श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ी मुसीबत
मैसूरु के 23 मंदिरों के 250 से ज्यादा पुजारी और कर्मचारियों का प्रदर्शन

बैंगलोरDec 15, 2018 / 06:13 pm

Ram Naresh Gautam

CHAMUNDESHWAR

वेतन वृद्धि नहीं होने से चामुंडी मंदिर के पुजारी हड़ताल पर

मैसूरु. धार्मिक और पर्यटन महत्व के देवी चामुंडेश्वरी मंदिर सहित मैसूरु के 23 अन्य मंदिरों के करीब 250 पुजारियों और कर्मचारियों के शुक्रवार को अपनी विभिन्न दीर्घलंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण मंदिर आने वाले लोगों को दर्शन-पूजन में परेशानी झेलनी पड़ी।
चामुंडी मंदिर, पैलेस मंदिर और अन्य मंदिरों से संबंधित कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार सुबह की पूजा के बाद चामुंडी मंदिर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं शुक्रवार होने के कारण चामुंडी पहाड़ी पर सैंकड़ों पर्यटक और श्रद्धालु अल्ल सुबह से ही आने लगे।
पुजारी सहित कर्मचारियों की हड़ताल के कारण न सिर्फ लोगों को दर्शन-पूजन में परेशानी झेलनी पड़ी बल्कि मंदिरों में परंपरागत पूजा विधान भी प्रभावित हुए।

वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन कराने के लिए पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों लगाया गया। इस कारण विशेष टिकट काउंटर की सेवा बंद कर दी और सभी लोगों को दो कतारों में खड़ाकर मंदिर में प्रवेश कराया जाने लगा।
हालंाकि श्रद्धालुओं को पवित्र गर्भगृह तक नहीं जाने दिया जा रहा था और उन्हें गुरुड़ स्तंभ के पास से ही बाहर निकाला गया। बिना पूजा किए ही श्रद्धालुओं को मंदिर से जल्द से जल्द निकालने में पुलिसकर्मी लगे रहे।

न वेतन वृद्धि, न अन्य मांगें पूरी
सुबह 5.30 बजे आरंभिक पूजा के बाद प्रदर्शन शुरू करने वाले पुजारियों और कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी पुजारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग के नियम के अनुसार, हमारे वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि होनी है। हालांकि मुजराई विभाग के आयुक्त ने कहा था कि हमें परिवर्तित वेतन मिलेगा लेकिन हमें कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है। यहां तक कई ऐसे कर्मचारी हैं जो अस्थायी आधार पर दशकों से काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और सार्वजनिक प्रतिनिधियों के समक्ष बार-बार अपील का कोई फायदा नहीं हुआ है, जिस कारण अंतत: हमने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

Home / Bangalore / वेतन वृद्धि नहीं होने से चामुंडी मंदिर के पुजारी हड़ताल पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो