script

सेवानिवृत्त एसपी के खिलाफ मामला दर्ज

locationबैंगलोरPublished: Nov 28, 2018 08:12:21 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

अवैध रूप से दो कांस्टेबल नियुक्त करने के आरोप में मामला दर्ज

bribe

सेवानिवृत्त एसपी के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारों का गलत इस्तेमाल

कांस्टेबल नियुक्त करने के लिए रिश्वत

बेंगलूरु. सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक एस. चंद्रशेखर के खिलाफ कब्बन पार्क थाने में अवैध रूप से दो कांस्टेबल नियुक्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। चंद्रशेखर केवल 15 दिन पहले ही सेवानिवत्त हुए थे। वे एमजी रोड स्थित पुलिस वायरलेस विभाग में पुलिस अधीक्षक थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर दो कांस्टेबल को नियुक्त किया था। इस मामले की जांंच कर पुलिस उपाधीक्षक बी.सी.सुरेश ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) को रिपोर्ट पेश की थी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि वायरलेस विभाग में पुलिस कर्मचारियों की नियुक्त के लिए एक समिति गठित की गई थी। चंद्रशेखर ही समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने संतोष और शिवकुमार को कांस्टेबल नियुक्त करने के लिए रिश्वत ली थी। संतोष को राम नगर और शिनकुमार को रायचूर में तैनात किया था, ताकि भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल सके।

ट्रेंडिंग वीडियो