scriptबेंगलूरु में 75.64 लाख हुए वाहन | 75.64 lakh vehicles in Bangalore | Patrika News

बेंगलूरु में 75.64 लाख हुए वाहन

locationबैंगलोरPublished: Sep 13, 2018 12:22:29 am

Submitted by:

arun Kumar

2017 में यातायात नियमों का उल्लंघन के लिए 1.12 अरब रुपए जुर्माना वसूला

75.64 lakh vehicles in Bangalore

75.64 lakh vehicles in Bangalore

बेंगलूरु. पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बेंगलूरु में 11 सिंतबर तक वाहनों की कुल संख्या 75 लाख, 64 हजार 180 हो गई है। 2017 में यातायात नियमों का उल्लंघन के 1.01 करोड़ से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जिनसे 1.12 अरब रुपए रुपए जुर्माना वसूला गया। इस साल अब तक 54.83 लाख मामले दर्ज कर 55 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। 32 जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अन्य 300 पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 625 बहुद्देश्यीय कैमरे भी लगाए जाएंगे।
शहर में वाहनों की बढाती संख्या के अनुरूप ही सड़क हादसे भी बढ़े हैं। पिछले साल सड़क हादसों में शहर में वर्ष-2017 में बेंगलूरु में 5064 सड़क हादसे हुए जिनमें 609 लोगों की मौत हुई। इस वर्ष भी विभिन्न हादसों में बेंगलूरु में अब तक 444 लोगों की जान जा चुकी है। शहर की कुछ सड़कें सड़क दुर्घटनाओं के लिए बदनाम हैं जिनमें यलहंका, केआरपुरम, चिक्कजाला, देवनहल्ली और हवाई अड्डा रोड प्रमुख हैं। ये क्षेत्र हाइवे से जुड़े हैं और अक्सर हाइवे पर तेज रफ्तार की जानलेवा शौक को पूरा करने के चक्कर में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
108 विदेशियों को बाहर करने का प्रस्ताव
बैठक से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि गुंडा अधिनियम के तहत अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थ बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आभूषण छीनने वालों पर भी गुंडा अधिनियम का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। मादर्क पदार्थ बिक्री के 60 मामले दर्ज किए हैं। जिनमें 270 आरोपियों में से 28 विदेशी लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 108 विदेशी नागरिकों को देश से बाहर भेजने के लिए विदेश मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त टी. सुनील कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) सीमत कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) बी.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुतक्त (यातायात) आर. हितेन्द्र, कई पुलिस उपाायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो