scriptrape Karnataka : बलात्कार के पांच आरोपी छात्र अभाविप के कार्यकर्ता नहीं : हर्ष | 5 gang rape accused are not ABVP members | Patrika News

rape Karnataka : बलात्कार के पांच आरोपी छात्र अभाविप के कार्यकर्ता नहीं : हर्ष

locationबैंगलोरPublished: Jul 05, 2019 09:54:56 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

Puttur में 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपी छात्र को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। कहा पांचों से कोई लेनादेना नहीं।

abvp

rape Karnataka : बलात्कार के पांच आरोपी छात्र अभाविप के कार्यकर्ता नहीं : हर्ष

अभाविप को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश का आरोप

बेंगलूरु. Dakshina Kannada जिले के पुत्तूर में 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित Gang Rape के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपी student को लेकर Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (अभाविप) ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया है। अभाविप के प्रदेश सचिव हर्ष नारायण ने कहा कि कुछ लोग इन पांच आरोपियों को अभाविप का सक्रिय कार्यकर्ता बता रहे हैं। अभाविप को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। जबकि अभाविप का इन पांचों से कोई लेनादेना नहीं है। पांचों अभाविप के सदस्य भी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि बार-बार स्पष्टीकरण के बावूजद आरोपियों को अभाविप से जोड़ Social Media पर बदनाम किया जा रहा है। हर्ष ने ऐसे लोगों की पहचान करने उनके खिलाफ कार्रवाई और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने की अपील की है। बलात्कार की घटना की निंदा करते हुए हर्ष ने मामले की सघन जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो