script

पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, फंदे पर लटकाकर करने लगी बॉयफ्रेंड से रोमांस, तड़पता देखता रहा सब कुछ

locationबलोदा बाज़ारPublished: Sep 17, 2018 05:57:18 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

पत्नी ने बॉयफ्रेंड के लिए पति को दर्दनाक मौत दे दी

crime news

पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, फंदे पर लटकाकर करने लगी बॉयफ्रेंड से रोमांस, तड़पता देखता रहा सब कुछ

तिल्दा-नेवरा. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक पति ने कभी ही सोचा होगा की उसकी पत्नी उसके पीठ पीछे ऐसा काम करेगी। दरअसल, एक पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के लिए हमेशा अपने पति से आए दिन झगड़ते रहती थी। एक दिन अपनी पत्नी से विवाद हो जाने के बाद पति घर से बाहर चला गया। इसके बाद पत्नी ने बॉयफ्रेंड को पत्नी घर बुला लिया। जब पति कुछ देर बाद घर लौटा तो अपनी पत्नी को गैर पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति देख उसकी आखें फटी रह गई। इसके बाद पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने अवैध संबंध का राज खुल जाने के डर से हत्या कर फांसी पे लटका दिया और तड़पता देखते रहे।

crime news

जानकारी के अनुसार नेवरा भरत नगर निवासी श्रवण चौहान (48) टैक्सी चलाता था। वह अपनी ब्याही पत्नी को छोडक़र दूसरी पत्नी नंदिनी चौहान के साथ अलग से घर में रहता था। दोनों का एक 19 साल का बेटा भी है। बताया जाता है नंदिनी चौहान गैर पुरुषों के साथ संबंध होने कारण उसका आए दिन पति के साथ विवाद होता था। 1 सितंबर की रात नंदनी और श्रवण के बीच काफी विवाद हुआ। उसके बाद श्रवण घर से कहीं चला गया। जब आधी रात तक वह नहीं लौटा तो नंदिनी ने अपने प्रेमी ताज नगर निवासी हनीफ खान को अपने घर बुला लिया।

बताया जाता है जब भी दोनों के बीच रात को विवाद होता था तो श्रवण अपनी ब्याहता पत्नी के घर चला जाता था। वह रात को नहीं लौटता था। लेकिन उस रात श्रवण वापस नंदिनी के पास आ गया। उसने नंदनी को कमरे में हनीफ खान के साथ आपत्तिजनक स्थिति देख लिया। इससे श्रवण आक्रोशित हो गया और पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगा। अवैध संबंध का राज खुल जाने के डर से नंदनी ने उसका तुरंत मर्डर करने का प्लान बना लिया। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले श्रवण के साथ धक्का-मुक्की की तभी वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद दोनों उसे लातो से मारते रहे। इसी बीच नंदिनी घर के अंदर गई और वहां रखा डंडा और प्लास्टिक का एक पाटा ले आई फिर दोनों ने मिलकर श्रवण पर कई वार किए।

थोड़ी देर में श्रवण चित्त होकर जमीन पर उल्टा हो गया। जब दोनों में देखा कि श्रवण की सास चल रही है।फिर उसका गला दबाया तो भी वे इसके बाद नहीं रुके और दोनों ने मिलकर साड़ी का फंदा बनाकर उसके गले में डाल दिया और फंदे पर लटका दिया। वह तड़पता देखता रहा। उसकेउसकी मौत के बाद नंदनी अपने कमरे में जाकर सो गई। उसका प्रेमी अपने घर चला गया।

crime news
सुबह 3 बजे पत्नी ने मचाया शोर

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद नंदिनी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने अपने 18 वर्षीय बेटे को अपनी सास श्रवण की मां के पास भेज कर श्रवण के फांसी पर लटकने की सूचना दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। नंदिनी रोते हुए बताया कि श्रवण ने बाथरूम में फांसी लगा लिया। बेटे ने पुलिस को बताया कि पापा ने शौचालय में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। 2 घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को नंदिनी बताया कि रात को झगड़ा हुआ था। उसके बाद सभी लोग सो गए। सुबह 3 बजे जब वह शौच के लिए उठी तो देखा कि उसके पति फंदे में झूल रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पंचनामा कराया।

ट्रेंडिंग वीडियो