scriptफसल कटाई के कारण नहीं मिल रहे कार्यकर्ता, सोशल मीडिया के सहारे ताकत लगा रहे प्रत्याशी | Working activists, candidates with strong support from social media | Patrika News

फसल कटाई के कारण नहीं मिल रहे कार्यकर्ता, सोशल मीडिया के सहारे ताकत लगा रहे प्रत्याशी

locationबालोदPublished: Nov 11, 2018 12:21:02 am

ऐन फसल कटाई के समय चुनाव होने के कारण प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं का टोटा पड़ गया है। कार्यकर्ता के अभाव में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने चुनाव के प्रचार का तरीका भी बदल दिया है।

balod patrika

फसल कटाई के कारण नहीं मिल रहे कार्यकर्ता, सोशल मीडिया के सहारे ताकत लगा रहे प्रत्याशी

बालोद. ऐन फसल कटाई के समय चुनाव होने के कारण प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं का टोटा पड़ गया है। कार्यकर्ता के अभाव में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने चुनाव के प्रचार का तरीका भी बदल दिया है। प्रत्याशी अब गांवों की गलियों में प्रचार-प्रसार के बदले सोशल मीडिया पर ज्यादा जोर लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ही सभी राजनीतिक पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी सक्रिय हैं। प्रत्याशी वाट्सएप, फेसबुक पर और मोबाइल से मैसेज भेजकर जनता से संपर्क साध रहे हैं।
बता दें कि जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्र में द्वितीय चरण में आगामी 20 नवंबर को मतदान होगा। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रचार प्रसार की गति तेज हो गई है। प्रत्याशियों को प्रचार के लिएमात्र आठ दिन का समय ही रह गया है। ऐसे में बचे समय में प्रचार प्रसार करने कोई कसर नहीं छोडऩा चाह रहे है।
31 प्रत्याशी है चुनावी मैदान में
जिले के तीनों विधान सभा संजारी बालोद, डौंडीलोहारा व गुंडरदेही विधान सभा में कुल 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी गुंडरदेही विधानसभा में हैं। बीजेपी, कांग्रेस और छत्तीसगढ़ जनता पार्टी (जोगी) सहित कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है।
यहां त्रिकोणीय है मुकाबला
संजारी बालोद विधान सभा में 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां कांग्रेस के संगीता सिन्हा, भाजपा से पवन साहू व जोगी कांग्रेस से अर्जुन हिरवानी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
डौंडीलोहारा में हो सकती है कांटे की टक्कर
डौंडीलोहारा विधानसभा में भी 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां भाजपा के लाल महेंद्र टेकाम, कांग्रेस की अनिला भेडिय़ा, जोगी कांग्रेस से राजेश चुरेन्द्र और कांग्रेस से बगावत कर बतौर निर्दलीय देवलाल ठाकुर मैदान में है। इस विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर भी मैदान में उतरे हैं।
भाजपा से आएंगे स्टार प्रचारक, कांग्रेस से अभी तय नहीं, जोगी ने ले ली सभा
जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इधर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियो के लिए अभी तक कोई बड़े स्टार प्रचारकों के नाम सामने नहीं आए हंै। जनता कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम अजीत जोगी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री की सभा आज
11 नवंबर को संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र के गुरुर ब्लॉक के ग्राम पलारी में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दोपहर 12 बजे भाजपा प्रत्याशी पवन साहू के समर्थन में सभा करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो