script

क्या आपको पता है इनके पास है डायमंड की ज्वेलरी

locationबालोदPublished: Nov 11, 2018 12:05:28 am

जिले के तीनों विधानसभा में चार प्रत्याशी सबसे धनवान हैं। इनके पास सबसे ज्यादा सोने चांदी के अलावा कीमती हीरा (डायमंड) भी है। धनवान प्रत्याशियों की कुल संपत्ति करोड़ों में है।

balod patrika

क्या आपको पता है इनके पास है डायमंड की ज्वेलरी

बालोद. जिले के तीनों विधानसभा में चार प्रत्याशी सबसे धनवान हैं। इनके पास सबसे ज्यादा सोने चांदी के अलावा कीमती हीरा (डायमंड) भी है। धनवान प्रत्याशियों की कुल संपत्ति करोड़ों में है। निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत आय की जानकारी में भाजपा, कांग्रेस व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के प्रत्याशी करोड़पति है। जिले के प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी में जमीन, जेवरात, नकदी सहित अपराधिक मामले आदि शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने इस बार शपथ पत्र के साथ में सभी प्रत्याशियों से उक्त जानकारी मांगी है।
इन प्रत्याशियों के पास ज्यादा जेवरात
संजारी बालोद विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पास 55 तोला सोने के जेवरात है। जेवरात की कीमत 16 लाख 50 हजार है। साथ ही 75 तोला चांदी के जेवर और एक नग डायमंड (नोजपिन) की कीमत 22 हजार है। उनकी बेटी के पास भी एक नग डायमंड नोजपिन है। यही नहीं उनके पति भैयाराम सिन्हा के पास 4 तोला सोने के आभूषण है जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपए है।
अर्जुन हिरवानी की पत्नी के पास 30 तोला सोना
संजारी बालोद विधानसभा के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन हिरवानी के पास 5 तोला सोना, कीमत एक लाख 50 हजार है। उनकी पत्नी के पास 30 तोला सोना जिसकी कीमत 9 लाख रुपए व एक किलो चांदी के आभूषण है ।
भाजपा प्रत्याशी पवन साहू है 5 तोला सोना के मालिक
संजारी बालोद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पवन साहू के पास 5 तोला सोना है। जिसकी कीमत एक लाख 50 हजार है। उनकी पत्नी के पास 13 तोला सोना कीमत 3 लाख 90 हजार है। साथ ही 5 किलो चांदी के जेवरात भी है। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है।
डौंडीलोहारा में टेकाम सबसे अमीर
डौंडीलोहारा से भाजपा प्रत्याशी लाल महेंद्र सिंह टेकाम के पास 15 तोला सोना, कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए है। उनकी पत्नी के पास भी 30 तोला सोना है जिसकी कीमत 9 लाख रुपए है। इसी तरह 5 किलो चांदी के जेवरात जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है। यह डौंडीलोहारा विधानसभा के सबसे अमीर प्रत्याशी है।
अनिला के पास 15 लाख के जेवरात, वहीं देवलाल के पास है डेढ़ लाख का सोना
कांग्रेस के प्रत्याशी अनिला भेडिय़ा के पास स्त्री धन के रूप में शादी में मिले 15 लाख के जेवरात है। वहीं उनके पति के पास भी 7 लाख 50 हजार के सोने के जेवरात है। कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे देवलाल ठाकुर भी सोने चांदी के मामले में कम नहीं है। उनके पास 5 तोला सोना, कीमत डेढ़ लाख रुपए है। उनकीपत्नी के पास 15 तोला सोना कीमत 4 लाख 50 हजार है। 2 किलो चांदी के जेवरात भी जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है।
दीपक भी है धनवान प्रत्याशियों में शुमार
गुंडरदेही विधानसभा से भाजपा के दीपक साहू भी धनवान प्रत्याशियों में शामिल है। उनके पास 50 ग्राम सोना कीमत डेढ़ लाख है। पत्नी के पास 300 ग्राम सोना कीमत 9 लाख 30 हजार रुपए, 2 किलो चांदी के जेवरात कीमत 78 हजार 780 रुपए है। उनकी मां के पास 200 ग्राम सोना कीमत 6 लाख 20 हजार रुपए, 4 किलो चांदी कीमत 1 लाख 57 हजार 560 रुपए हैं।
राजेन्द्र राय के पास है 2 नग सोने की अंगूठी
राजेन्द्र राय के पास 12 ग्राम की 2 नग सोने की अंगूठी कीमत 36 हजार रुपए है। उनकी पत्नी के पास 34 तोला सोना है जिसकी कीमत 10 लाख 20 हजार और 12 तोला चांदी भी जिसकी कीमत एक लाख रुपए है।

ट्रेंडिंग वीडियो