जानकारी के मुताबिक स्कूल जा रही छात्रा को युवक एवं उसके पांच दोस्तों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद किसी अन्य जिले में ले जाकर एक युवक ने कई दिनों तक उसका बलात्कार किया। बाद में लड़की को जान से मारने की धमकी देकर युवक फरार हो गया।
किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर आई लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों की लिखित तहरीर पर पकड़ी थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली निवासी अभियुक्त शुभम सिंह और उसके चार दोस्तों ने स्कूल जाते समय लड़की का अपहरण किया था, इसके बाद दूसरे जिले में ले जाकर एक होटल में शुभम सिंह ने लड़की के साथ कई दिनों तक बलात्कार किया। इस दौरान उसने घटना के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी।
परिजनों की तहरीर पर शुभम सिंह सहित 5 युवकों पर धारा 363, 366, 376, 323, 506, 342,120 बी तथा 3/4 पॉक्सो ऐक्ट के तहत पकड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
BY- AMIT KUMAR