scriptअसंगठित कार्डधारियों के पढऩे वाले छात्रों को नहीं लौटाई गई फीस | Unrecognized cardholder students not return fees | Patrika News

असंगठित कार्डधारियों के पढऩे वाले छात्रों को नहीं लौटाई गई फीस

locationबालाघाटPublished: Nov 19, 2018 11:41:50 am

Submitted by:

mahesh doune

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2018 में प्रारंभ कर विभिन्न तरह के लाभ दिया जा रहा है।

balaghat

असंगठित कार्डधारियों के पढऩे वाले छात्रों को नहीं लौटाई गई फीस

बालाघाट. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2018 में प्रारंभ कर विभिन्न तरह के लाभ दिया जा रहा है। लेकिन संबल योजना के तहत पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा फीस माफ करने का भी प्रावधान रखा गया है। बावजूद जिले के कुछ स्कूलों के प्राचार्यो द्वारा श्रमिक कार्डधारी बच्चों का शुल्क आज भी वापस नहीं किया गया है। कुछ प्राचार्यो द्वारा शुल्क वापस भी किया गया है तो ५० प्रतिशत राशि वापस की गई है। जब छात्रों व उनके अभिभावकों द्वारा प्राचार्यो से फीस वापसी की बात की गई तो स्कूल से निकाले जाने की धमकी दी जा रही है।
नहीं लौटाया गया शुल्क
गौरतलब हो कि नवमीं से दसवीं व 11 वीं से बारहवीं कक्षा के छात्राओं से फीस लेकर शासकीय स्कूलों के प्राचार्यो द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। शासन द्वारा असंगठित मजदूरों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने व स्कूल में जमा की गई फीस वापस करने का आदेश शिक्षा विभाग द्वारा भी जारी किया गया था। लेकिन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल उकवा सहित अन्य शासकीय स्कूलों में बच्चों को शुल्क वापस नहीं किया गया है। इस संस्था में करीब ९ वीं से दसवीं कक्षा के छात्राओं से 460 शुल्क व 11वीं व 12 वीं कक्षा के विज्ञान एवं गणित के छात्राओं से 520 शुल्क लिया गया है। 11वीं व 12 वीं कक्षा के कामर्स विषय के छात्राओं से 470 रुपए शुल्क ली गई है।
आधा शुल्क किया वापस
छात्राओ के अभिभावकों ने बताया कि संस्था के प्राचार्य अनिल सोलंकी के द्वारा अपने अधीनस्थ शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक माह बाद आदेश करते हुए कहा गया कि शासन द्वारा पूरी शुल्क माफ कर दी गई है। लेकिन आप पूरी राशि छात्राओं को वापस नहीं करना। महज १० वीं कक्षा के छात्राओं को 210 रुपए व नवमी के छात्राओं को 150 एवं 11 वीं 12 वीं कामर्स विषय के छात्रों को 160, विज्ञान एवं गणित विषय के छात्रों को 210 रुपए वापस करना है। जिससे शिक्षकों द्वारा दसवीं कक्षा एवं 12वीं कक्षा के साइंस विषय के छात्राओं से 520 में से 210 रुपए वापस किया गया।
इनका कहना है
छात्रों से ली गई शुल्क में से शेष राशि अर्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा सहित अन्य खर्चो के लिए रखी गई है। 210 रुपए के हिसाब से प्रति छात्राओं को राशि लौटाया जा रहा है
पंकज राणा, शिक्षिका
वर्जन
संस्था के सभी विद्यार्थियों से ५२० रुपए व ४७०, ४६० रुपए अलग-अलग विषयानुसार शुल्क ली गई है। संस्था द्वारा सभी बच्चों को शुल्क वापस लौटा दी गई है।
अनिल सोलंकी, प्राचार्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो