scriptधान खरीदी के लिए ०१ लाख 301 किसानों का पंजीयन | Registration of 01 lakh 301 farmers for purchase of paddy | Patrika News

धान खरीदी के लिए ०१ लाख 301 किसानों का पंजीयन

locationबालाघाटPublished: Sep 23, 2018 02:51:29 pm

Submitted by:

mukesh yadav

29 सितम्बर तक होगा किसानों का पंजीयन

panjiyan

धान खरीदी के लिए ०१ लाख 301 किसानों का पंजीयन

बालाघाट. खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर से बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है। जिले से किसान समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के लिए अपना पंजीयन 29 सितंबर को शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। जिले में किसानों का पंजीयन 126 सेवा सहकारी समिति केन्द्र पर किया जा रहा है। 22 सितंबर तक जिले के एक लाख 301 किसानों का पंजीयन हो चुका है। कलेक्टर डीव्ही सिंह ने जिले के सभी 126 सहकारी समितियों के प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे शेष रह गए किसानों का पंजीयन तेजी से करें। जिला आपूर्ति अधिकारी चौधरी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन के लिए जिले में 10 अगस्त से किसानों का पंजीयन प्रारंभ किया गया है।
२४ तक आफलाईन की सुविधा
जिन किसानों के सभी या आंशिक खसरे एवं भूमि का विवरण भू अभिलेख डाटा में उपलब्ध नहीं है एवं ऐसे किसान जिनकी भूमि नामांतरण व बंटवारा कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। लेकिन भूमि के डेटा में पूर्व के किसान का नाम प्रदर्शित हो रहा है। इन कारणों से पंजीयन नहीं होने व किसान के पास भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होने की स्थिति में किसान की भू अधिकार पुस्तिका के आधार पर मेन्यूली पंजीयन किया जाएगा। इस प्रकार पंजीकृत किसानों का विवरण ई उपार्जन पोर्टल पर पृथक से संधारित किया जाएगा। ऐसे किसान के पंजीयन में 03 हेक्टेयर से अधिक रकबे का पंजीयन नहीं किया जाएगा। ऐसे किसानों को पंजीयन के लिए आवेदन फार्म के साथ आधार नंबर, समग्र आईडी, बैंक खाता नंबर, रकबे की जानकारी तथा भू अधिकार पुस्तिका व खसरे की की छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा। ऐसे किसानों का आफलाईन पंजीयन 24 सितम्बर तक ही किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जिले के एक लाख एक हजार 971 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए अपना पंजीयन कराया था और उसमें से 69 हजार 700 किसानों ने अपना धान विक्रय किया था। गत वर्ष जिले के किसानों से 28 लाख 24 हजार 120 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था। इस वर्ष जिले के किसानों से 37 लाख क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर क्रय करने का लक्ष्य रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो