scriptअधिकारियों ने 63 किलोग्राम मछली किया जब्त | Officials seized 63 kg of fish | Patrika News
बालाघाट

अधिकारियों ने 63 किलोग्राम मछली किया जब्त

8 किग्रा महामांगुर मछले को किया गया नष्ट

बालाघाटJul 16, 2019 / 09:09 pm

Bhaneshwar sakure

balaghat

अधिकारियों ने 63 किलोग्राम मछली किया जब्त

बालाघाट. वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों का प्रजनन काल होने के कारण 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट व मछलियों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाता है। प्रतिबंधित अवधि में मछलियों का विक्रय करने वाले लोगों के विरूद्ध मत्स्योद्योग विभाग के अमले द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
उप संचालक मत्स्योद्योग शशिप्रभा धुर्वे ने बताया कि जिले में प्रतिबंधित अवधि के दौरान मछलियों के क्रय-विक्रय पर कार्रवाई करने के लिए दल प्रभारी सहायक मत्स्य अधिकारी डीपी मनघटे के नेतृत्व में सहायक मत्स्य अधिकारी आईके सिंह, पूजा रोडगे, हिमानी उइके और मनोहरलाल पंचेश्वर भृत्य द्वारा सरेखा गुजरी बालाघाट में 63 किलोग्राम मछली जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की गई। जब्त की गई मछली की नीलामी करने से 3150 रुपए के राजस्व की प्राप्त हुई है। इस राशि को शासकीय कोष में जमा कराया जाएगा। सरेखा गुजरी चौक से मतस्य पालन के लिए प्रतिंबंधित 8 किलोग्राम महामांगुर मछली भी जब्त की गई है। जब्त महामांगुर मछली को शासन के निर्देशानुसार जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो