scriptगाड़ा रैली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से साइकिल करेंगे गिफ्ट | Gift through cycle through collector's Gift Rally | Patrika News

गाड़ा रैली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से साइकिल करेंगे गिफ्ट

locationबालाघाटPublished: Sep 12, 2018 08:24:19 pm

Submitted by:

mukesh yadav

युवक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज

congress

गाड़ा रैली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से साइकिल करेंगे गिफ्ट

बालाघाट। प्रदेश स्तर पर युवक कांग्रेस द्वारा एक अभियान चलाया गया था। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉको में युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भीख मांगकर मुख्यमंत्री को साइकिल भेंट करने की योजना थी। इसी कड़ी में युवक कांग्रेस ने बुधवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नितिन भोज के नेतृत्व में संग्रहित की गई राशि से एक साइकिल खरीदी है। जिसे 13 सितंबर को एक गाड़ा रैली निकालकर कलेक्टर कार्यलय पहुुंचकर यह साइकिल कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेंट की जाएगी।
इस संबध में नितिन भोज ने बताया कि केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निजी निवास से मंत्रालय साइकिल से गए थे। अब भाजपा की सरकार केन्द्र में है और पेट्रोल की मुल्य वृद्धि हुई है, तो शिवराज सिंह चौहान की साइकिल कही खो गई है। इसलिए युवक कांग्रेस द्वारा 13 सिंतबर को बैलगाड़ी रैली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से उन्हें यह साइकिल प्रदान की जाएगी। आगे कहा कि 19 सिंतबर को मुख्यमंत्री की जनआर्शीवाद यात्रा का युवक कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। मुख्यमंत्री को पुरे लोकसभा के युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता काले झंडे दिखाएंगें। युवा कांग्रेस निरंतर आंदोलन के माध्यम से सरकार को घेरने का काम कर रही है।
क्त संबध मेें प्रेस से चर्चा करते हुये नितिन भोज ने कहा कि हम सभी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने आठ विधानसभा ओ मेें महंगाई व मुल्यवृदिध को लेकर घुम-घुम कर चंदा मांगा था। ताकि शिवराज सिह की सरकार केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब वे अपने निजी निवास से मंत्रालय साईकिल से गये थे। अब चुकि भाजपा की सरकार केंद्र में है और पेट्रोल की मुल्यवृदिध हुई है तो शिवराज सिह चौहान की साईकिल कही खो गई है इसलिये युवक कांग्रेस द्वारा १३ सिंतबर को बैलगाड़ी रैली निकालकर कलैक्टर के माध्यम से उन्हे यह साईकिल प्रदान की जायेगी। आगे कहा कि १९ सिंतबर को मुख्यमंत्री की जनआर्शीवाद यात्रा क ा युवक कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। मुख्यमंत्री को पुरे लोकसभा के युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता काले झण्ड़े दिखायेगें। जिले की जनता ने इस बार मानस बना लिया है कि वह जनविरोधी केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने को तैयार है और एक बार फिर जनहितैषी कांग्रेस की सरकार को केन्द्र एवं प्रदेश में देखने का मन बना चुकी है। केन्द्र और प्रदेश की सरकार की जनविरोधी और लगातार बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस निरंतर आंदोलन के माध्यम से सरकार को घेरने का काम कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो