script

गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्द आ…

locationबालाघाटPublished: Sep 23, 2018 06:59:47 pm

Submitted by:

mukesh yadav

डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, दोपहर बाद से देर रात तक चलते रहा विसर्जन का सिलसिला

ganpati

गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्द आ…

बालाघाट. गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ कुछ ऐसे ही जयकारों के साथ रविवार को जिलेभर के श्रद्धालुओं और गणेश समितियों के सदस्यों ने गणेश प्रतिमाओं की अंतिम आरती कर विसर्जन किया। शहर मुख्यालय में भी गणेश विसर्जन की काफी धूम रही। दोपहर बाद से ही गणेश समितियों और घर में विराजित प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निकाला गया। डीजे की धुन पर गुलाल उड़ाकर नाचते-गाते श्रद्धालु ने पूरे माहौल को भक्तिभाव से परिपूर्ण कर दिया था। सभी शहर के मोती तालाब और वैनगंगा नदी के घाटों पर पहुंचे। यहां पुलिस व्यवस्था की मौजूदगी में अंतिम आरती कर विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
वैनगंगा घाट में लगा मेला
दोपहर करीब १२ बजे के बाद से ही वैनगंगा नदी के घाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमाएं विसर्जन करने पहुंच गए थे। इस दौरान यहां मेला सा माहौल रहा। बड़ी संख्या में घर में विराजित प्रतिमा व गणेश समितियों के सदस्यों ने गणेश प्रतिमाओं की अंतिम आरती की फिर विधि-विधान से विसर्जन किया गया।
नदी-घाटों में पुलिस बल रहा तैनात
गणेश प्रतिमाओं को लेकर खासकर पुलिस व्यवस्था चुस्त दिखाई दी। शहर के शंकरघाट, वैनगंगा नदी के छोटे पुलिस व मोती तालाब में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिन्होंने श्रद्धालुओं को प्रतिमा विसर्जन करने में मदद भी की। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखी। वहीं नपा की तरफ से लाइफ जैकेट के साथ गोताखोर की व्यवस्था भी की गई थी। इस कारण कोई घटनाएं नहीं हो सकी। वहीं शहर में कुछ गणेश समितियों द्वारा आज दूसरे दिन शुक्रवार को भी गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी।
नपा ने विसर्जन कुंड ने विसर्जित की गणेश प्रतिमा
बालाघाट. शहर की नगर पालिका परिषद में दस दिवसीय गणेशोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जहा एक ओर विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शनिवार को हवन और भंडारे का आयोजन किया। इसी तरह रविवार को सुबह आरती के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन हेतु विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जहां डीजे की धुन पर भक्ति गीतों की ताल पर थिरकते हुए स्थानीय मोती तालाब के पास बने विसर्जन कुंड में विधिवत पूजन अर्चन कर भगवान श्री गणेश को अगले बरस जल्दी आने का निमंत्रण देते हुए उन्हें विदाई दी गई।
इससे पहले नपा से निकाली गई शोभायात्रा में नपा अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदगणों तथा अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा नाचते गाते भगवान श्री गणेश को विदाई दी। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष वीना कानोजिया, गौरी लिल्हारे, सरिता सोनेकर, स्वाति बाहेश्वर, सारिका बिसेन, नंदनी वर्मा, अलका रामटेककर, विनय बोपचे, सिद्धार्थ शेंडे, मनोज अहिरकर, अनिल कसार, ललित चौके, रामभाऊ पंचेश्वर, सीएमओ गजानन नाफड़े सहित नपा के समस्त पार्षदगण, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो