script

चार लाख रुपए का इनामी हार्डकोर नक्सली, संगम सदस्य गिरफ्तार

locationबालाघाटPublished: Jul 10, 2018 09:28:01 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

देवरबेली के छग राज्य से सटे जंगल में शिविर लगाकर नक्सली कर रहे थे बैठक, नए सदस्यों को ट्रेनिंग देने से पहले दो नक्सली गिरफ्तार, पहाड़ी पर नक्सलियों ने लगाया था १५ दिन का कैंप

balaghat news

चार लाख रुपए का इनामी हार्डकोर नक्सली, संगम सदस्य गिरफ्तार

बालाघाट. दो राज्यों के इनामी हार्डकोर नक्सली और एक संगम सदस्य को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए नक्सली पर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा 4 लाख का इनाम था। पुलिस को यह सफलता 9 जुलाई को मिली है। गिरफ्तार नक्सली मुन्नालाल पिता फागुलाल वरकड़े (42) और सहयोगी इंदल पिता नाथु पंद्रे (47) ग्राम भावे जिला राजनांदगांव (छग) के निवासी है। मंगलवार को इन दोनों को बालाघाट न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली और उसके सहयोगी सहित करीब २० नक्सलियों के खिलाफ लांजी थाने में धारा 307,353,147, 148, 149 ताहि, 25, 27 आम्र्स एक्ट और 13 विधि विरुद्व क्रिया कलाप अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
आईजी केपी वेंकटेश्वर, एसपी जयदेवन ए ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जिले के लांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरबेली पुलिस चौकी से लगे घने जंगल में नक्सलियों द्वारा कैंप लगाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर ऑपरेशन के लिए योजना तैयार कर पुलिस पाॢटयों को भेजा गया। 9 जुलाई की शाम करीब 4.20 बजे सर्चिंग करते हुए जब पुलिस पार्टी शक्तिकसा पहाड़ी पहुंची तो हथियारों से लेस करीब 20 नक्सली पहाड़ी पर नजर आए। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसके चलते नक्सली अपनी जान बचाते हुए भागने लगे। इसी बीच दो नक्सली पहाड़ी से फिसलकर नीचे गिर गए। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। शेष नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए। गिरफ्तार किए गए नक्सली मुन्नालाल से पूछताछ में उसने विस्तार दलम, टांडा दलम का सक्रिय सदस्य होने की बात स्वीकार की है। जबकि इंदल सिंह द्वारा जनमिलिशिया सदस्य के रुप में नक्सलियों का सहयोग करने की बात स्वीकार की है।
ये सामग्री हुई जब्त
नक्सली और उनके ठिकानों से भरमार रायफल, कुल्हाड़ी, चाकू, हरे रंग की वर्दी, टार्च, प्रोजेक्टर लाइट, भगोना, नक्सल साहित्य, चमचा, पानी की जरीकेन, कंबल, चादर, थैला, पॉलीथिन, पिट्टू बैग, चप्पल, टूथब्रश, गन पाउडर, एसएसआर राउंड, एके-४७ के राउंड सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।
नए सदस्यों को दे रहे थे ट्रेनिंग
गिरफ्तार नक्सली ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि नक्सलियों ने १५ दिन का कैंप लगाया था। जिसमें दलम में शामिल नए सदस्यों को ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कैसे लडऩा है, कैसे फायरिंग करना सहित अन्य जानकारी दी जा रही थी। आईजी आईजी केपी वेंकटेश्वर ने बताया कि नक्सली अपने मंसूबों पर कामयाब होते इसके पूर्व ही उनकी योजना को विफल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हार्डकोर नक्सली पर छग सरकार ने ३ लाख और मप्र सरकार ने १ लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। जबकि संगम सदस्य पर २५ हजार रुपए का इनाम घोषित था।
अनेक वारदातों पर शामिल था मुन्नालाल
पुलिस ने बताया कि हार्डकोर नक्सली मुन्नालाल जिले में अनेक नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। कुछ माह पूर्व पुलिस मुखबिर के शक में हुई एक ग्रामीण की हत्या में भी मुन्नालाल शामिल रहा है। गिरफ्तार किए गए इन नक्सलियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो