script

पिता और मामा ने किया रिश्तों को तार-तार, मिलकर किया बेटी के साथ दुष्कर्म

locationबालाघाटPublished: Jul 05, 2018 04:01:33 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

कलयुगी पिता हुआ गिरफ्तार

balaghat news

पिता और मामा ने किया रिश्तों को तार-तार, मिलकर किया बेटी के साथ दुष्कर्म

बालाघाट. पिता और पुत्री के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही पुत्री को हवस का शिकार बना लिया है। पीडि़ता ने इस मामले की शिकायत बैहर थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिता और पीडि़ता के रिश्ते के मामा को आरोपी बनाया है। पुलिस ने पिता व मामा के खिलाफ धारा 376, ३७६ (२), पास्को एक्ट के तहत बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बुधवार को कलयुगी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बैहर थाना क्षेत्र का है। यहां की निवासी एक १६ वर्षीय किशोरी ने ०२ जुलाई को अपनी मॉ के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि चार माह पूर्व जब वे अपने पिता के साथ नागपुर में रहती थी। पिता मजदूरी का कार्य करता था। तब शराब के नशे में कलयुगी पिता के अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि यह मामला करीब तीन-चार माह पुराना है। जब कलयुगी पिता ने पुत्र के साथ दुष्कर्म किया था, तब उसने किसी को न बताने की धमकी दी थी। जिसकी वजह से पीडि़ता ने इस मामले में किसी को नहीं बताया था। इसके बाद पिता अपनी उसी पुत्री और परिजन के साथ पुन: मजदूरी करने के लिए नागपुर गया था। जहां पर कलयुगी पिता के साथ-साथ रिश्ते के मामा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार उसे तरल पदार्थ में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नागपुर से जब वे पुन: अपने गांव लौटे तो पिता ने एक बार फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पीडि़ता ने अपनी मां को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पीडि़ता ने अपनी मां के साथ २ जुलाई को बैहर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विदित हो कि प्रदेश में लगातार ही मासूमों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंदसौर और सतना के बाद अब बालाघाट जिले के बैहर क्षेत्र में भी मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इधर, सरकार ने मासूमों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे मामले में कठोर कार्रवाई किए जाने के आदेश पुलिस को दिए है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में किए जाने की मांग की है। ताकि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो सकें।

ट्रेंडिंग वीडियो