script3 लाख 94 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी | 3 lakh 94 thousand quintals of paddy | Patrika News

3 लाख 94 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

locationबालाघाटPublished: Dec 21, 2018 08:52:30 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

किसानों का करोड़ो रुपए बैंक में अटका, भुगतान न होने से परेशान हो रहे है किसान, समर्थन मूल्य पर सोसायटियों में बेची थी अपनी उपज

balaghat news

3 लाख 94 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

बालाघाट. किसानों के करोड़ों रुपए का भुगतान बैंक में अटक गया है। इधर, किसानों को भुगतान नहीं मिलने से वे परेशान हो रहे है। बैंकों के चक्कर भी काट रहे थे। लेकिन उन्हें भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने समितियों में समर्थन मूल्य पर अपनी उपज तो विक्रय कर दी है, लेकिन उसका भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि जिले के 165 केन्द्रों पर अब तक 10 हजार 288 किसानों से 68 करोड़ 95 लाख रुपए मूल्य का 3 लाख 94 हजार क्विंटल धान किसानों से खरीदा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने और उन्हें दलालों व बिचौलियों के शोषण से बचाने के लिए शासन द्वारा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है। बालाघाट जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए 165 केन्द्र बनाए गए है।
जिला आपूर्ति अधिकारी एसएच चौधरी ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बनाए गए 165 केन्द्रों में से सभी केन्द्रों पर धान की खरीदी प्रारंभ हो गई है। जिले में चालू सीजन में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ कर दी गई है जो 15 जनवरी तक चलेगी। सभी खरीदी केन्द्रों पर केवल पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से समर्थन मूल्य 1750 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए जिले के एक लाख 13 हजार 838 किसानों का पंजीयन किया गया है। किसानों से खरीदी गई धान का तेजी से उठाव कर गोदामों में पहुंचाया जा रहा है। अब तक एक लाख 54 हजार क्विंटल धान का उठाव कर गोदामों में परिवहन किया जा चुका है। धान के परिवहन के लिए 40 ट्रक लगाए गए है। सभी केन्द्रों पर बारदानों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था की गई है। चालू खरीफ सीजन में जिले में 37 लाख क्विंटल टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष 69 हजार 700 किसानों से 437 करोड़ 75 लाख रुपए का 28 लाख क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो