scriptजिले में बनेंगे 1 लाख 20 हजार भाजपा सदस्य | 1 lakh 20 thousand BJP members will be formed in the district | Patrika News

जिले में बनेंगे 1 लाख 20 हजार भाजपा सदस्य

locationबालाघाटPublished: Jul 21, 2019 03:17:18 pm

Submitted by:

mukesh yadav

भाजपा का अभी सर्वोत्तम आना बाकी:- विनोद गोटियासदस्यता अभियान जिला स्तरीय विस्तारक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

bjp news

जिले में बनेंगे 1 लाख 20 हजार भाजपा सदस्य

बालाघाट. जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को एक दिवसीय विस्तारकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, विभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लता एलकर, जिले के प्रभारी राजेश त्रिवेदी, जिपं अध्यक्ष रेखा बिसेन, डॉ टीडी वैध, डॉ योगेन्द्र निर्मल, भगत सिंह नेताम, रमेश भटेरे, जिला सदस्यता प्रभारी महेन्द्र सुराना उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष अभय सेठिया ने किया।
कार्यशाला को बारी-बारी से संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया ने बताया कि राष्ट्रीय दल की सदस्यता बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हम भाग्यशाली है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा पार्टी के सदस्य है। पार्टी के लक्ष्यानुरूप बालाघाट जिले में 1.20 लाख नए सर्वहारा, सर्वग्राही लोग पार्टी के सदस्य बन सके। तभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कथन अभी पार्टी का सर्वोत्तम आना बाकी है को पूर्ण करने अपना श्रेष्ठ देने की बारी हमारी है। तभी चारों दिशाओं में पार्टी का परचम लहराएंगा।
जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने अपने प्रस्तावना उद्बोधन में कहा कि जिले के 17 मंडल में 295 विस्तारक है जो 6 जुलाई डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती से शुरू हुए सदस्यता महाभियान को 11 अगस्त तक पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सहयोग से गांव-गांव और घर-घर तक चलाएंगे। रंगलानी ने आगे बताया कि 11 लोगों द्वारा शुरू किया गया जनसंघ का कारवां आज 11 करोड़ भाजपा सदस्य तक जा पहुंचा है। इसे और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम कार्यकर्ताओं तन, मन, धन से निर्वहान करनी होगी। बैठक में भाजपा सैकड़ों विस्तारक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता औरी जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो