scriptUP Rains: यूपी में कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश, आंधी तूफान मचाएगी तबाही IMD का लेटेस्ट अपडेट | UP Rains weather change from tomorrow rain in these districts IMD latest | Patrika News
बहराइच

UP Rains: यूपी में कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश, आंधी तूफान मचाएगी तबाही IMD का लेटेस्ट अपडेट

UP Rains: बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। यूपी में कल से मौसम बदलने की संभावना है। जाने आपके जिले में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

बहराइचApr 09, 2024 / 09:26 am

Mahendra Tiwari

Imd weather update

सांकेतिक फोटो

UP Rains: यूपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। चिलचिलाती धूप बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने आंधी- तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कल से मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। आईएमडी ने आंधी तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
UP Rains: अप्रैल का महीना शुरू होते ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन में चमकीली धूप के साथ तूफानी हवाएं चल रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 10, 11 अप्रैल को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 23 जिलों में बारिश के साथ आंधी- तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को पूर्वी यूपी के बहराइच जिले में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। वही प्रयागराज उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर तापमान सोमवार को 40 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस तरह यूपी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए सतर्क किया है।
UP Rains यूपी में कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

गोंडा,बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया,आजमगढ़,मऊ,गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज,चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या इन जिलों में आज रात से मौसम के बदलने की उम्मीद है। तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश होने का मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो