scriptशौंच गए युवक पर तेंदुए का हमला, दोनों के बीच 20 मिनट तक चला संघर्ष | Leopard attack on young man | Patrika News

शौंच गए युवक पर तेंदुए का हमला, दोनों के बीच 20 मिनट तक चला संघर्ष

locationबहराइचPublished: Feb 13, 2019 12:14:42 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

जिले के कर्तनिया जंगल से लगे थाना सुजौली क्षेत्र के चफरिया गांव निवासी सुरेश नाम के एक ग्रामीण पर अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया।

Leopard attack on young man

शौंच गए युवक पर तेंदुए का हमला, दोनों के बीच 20 मिनट तक चला संघर्ष

बहराइच. जिले के कर्तनिया जंगल से लगे थाना सुजौली क्षेत्र के चफरिया गांव निवासी सुरेश नाम के एक ग्रामीण पर अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस घटना में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर अवस्था में बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये है पूरा मामला

जिला अस्पताल में भर्ती घायल सुरेश ने बताया कि तेंदुए ने उस समय हमला बोला जब वो शौंच क्रिया के लिए खेत की तरफ गया तभी झाड़ियों में छुपे बैठे तेंदुए ने अचानक हमला बोलकर उसे अपने जबड़े में दबोच लिया। तेंदुए के जबड़े में फंसे 35 वर्षीय सुरेश की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीणों ने जब मौके पर हाका लगाकर शोर शराबा मचाया तब जाकर हमलावर तेंदुआ अपने जबड़े में फंसे शिकार (सुरेश) को मौके पर छोड़ कर जंगल की तरफ भाग गया।

20 मिनट तक चला संघर्ष

पीड़ित सुरेश ने बताया कि उसने अपनी जान बचाने के लिए हमलावर तेंदुए से तकरीबन 20 मिनट तक संघर्ष किया और जब उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी शोर मचाया तब जाकर कहीं हमलावर तेंदुआ उसे मौके पर छोड़ कर जंगल की तरफ रवाना हुआ। तेंदुए के हमले में घायल सुरेश को खून से लतपथ अवस्था में आनन फानन में एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय स्वास्थ केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने युवक की हालत नाजुक होते देख बहराइच जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

युवक की हालत में काफी सुधार

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर. पी. सिंह ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के बाद युवक की हालत में पहले से काफी बेहतर सुधार आया है।

ट्रेंडिंग वीडियो