scriptहड़ताल से रोडवेज बसों का चक्काजाम, आमजन परेशान | Roadways buses strike | Patrika News

हड़ताल से रोडवेज बसों का चक्काजाम, आमजन परेशान

locationबगरूPublished: Sep 17, 2018 11:09:15 pm

Submitted by:

Ramakant dadhich

रोडवेजकर्मियों के 24 घंटे के चक्काजाम ने आमजन को परेशानी में डाल दिया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ जेसीटीएल की भी हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। बगरू, रेनवालमांजी से जयपुर की ओर जाने वाले नियमित यात्रियों को लटकर निजी वाहनों में सफर करना पड़ा। हालांकि रोडवेज कार्मिकों के संयुक्त मोर्चा ने पखवाड़े भर पहले ही चक्काजाम की घोषणा कर दी थी, लेकिन बावजूद इसके यहां लोग रोडवेज का इंतजार करते दिखाई दिए।

dudu bussotp

हड़ताल से रोडवेज बसों का चक्काजाम, आमजन परेशान

– निजी परिवहन साधनों में लटकती दिखीं सवारियां
– 2000 से अधिक लोग हुए प्रभावित

दूदू. सातवें वेतनमान सहित अन्य मंागों को लेकर वार्ता विफल होने के बाद संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रविवार रात से रोडवेज कर्मियों द्वारा हड़ताल पर चले जाने से बसों के चक्केथमे रहे। इसके चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं निगम की बसों का आवागमन बंद होने से बस स्टैण्ड सूने पड़े रहे। बसों का संचालन नहीं होने से आमजन के साथ ही यात्रियों को निजी वाहनों या फिर अवैध वाहनों में सफर करना पड़ा।
करणसर. यात्रियों को प्राइवेट बसों व जीपो में लटककर आवागमन करना पड़ा। वहीं किराया भी अधिक देना पड़ा। कई सडक़ मार्ग ऐसे भी है जहां केवल रोडवेज बस ही आवागन के लिए है। उनमें यात्रियो को पैदल चलकर दूरी तय करनी पड़ी।
महलां. जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर महलां, छीतरोली, बगरू, रावान, मौखमपुरा, गाडोता आदि बस स्टॉप पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को निजी वाहनों में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। यात्री कई घंटे तक साधनों के इंतजार करते देखे गए।
फागी. कस्बे सहित क्षेत्र में सोमवार को रोडवज बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को निजी वाहन पकडऩे के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ी। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी के साथ निजी वाहनों में लटकर सफर करना पड़ा।
यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
बगरू़. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम व लो-फ्लोर कार्मिकों के ***** जाम के कारण समूचे क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं चरमरा गई। इससे नौकरीपेशा कर्मचारियों, महाविद्यालय व विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिकांश यात्रियों ने निजी बसों में सफ र किया। परिवहन के पर्याप्त संसाधन नहीं होने से नौकरीपेशा लोग और विद्यार्थी समय से गंतव्य पर नहीं पहुंच सके। बसों के संचालन नहीं होने से किसान दूध, फल, फूल व सब्जियां बाजार नहीं ले जा सके। निजी वाहनों में मनमाना किराया देना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो