करणसर. यात्रियों को प्राइवेट बसों व जीपो में लटककर आवागमन करना पड़ा। वहीं किराया भी अधिक देना पड़ा। कई सडक़ मार्ग ऐसे भी है जहां केवल रोडवेज बस ही आवागन के लिए है। उनमें यात्रियो को पैदल चलकर दूरी तय करनी पड़ी।
महलां. जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर महलां, छीतरोली, बगरू, रावान, मौखमपुरा, गाडोता आदि बस स्टॉप पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को निजी वाहनों में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। यात्री कई घंटे तक साधनों के इंतजार करते देखे गए।
फागी. कस्बे सहित क्षेत्र में सोमवार को रोडवज बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को निजी वाहन पकडऩे के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ी। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी के साथ निजी वाहनों में लटकर सफर करना पड़ा।
यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
बगरू़. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम व लो-फ्लोर कार्मिकों के ***** जाम के कारण समूचे क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं चरमरा गई। इससे नौकरीपेशा कर्मचारियों, महाविद्यालय व विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिकांश यात्रियों ने निजी बसों में सफ र किया। परिवहन के पर्याप्त संसाधन नहीं होने से नौकरीपेशा लोग और विद्यार्थी समय से गंतव्य पर नहीं पहुंच सके। बसों के संचालन नहीं होने से किसान दूध, फल, फूल व सब्जियां बाजार नहीं ले जा सके। निजी वाहनों में मनमाना किराया देना पड़ा।