scriptसपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, अखिलेश यादव ने बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट | Lok Sabha Elections 2024 Akhilesh Yadav changed candidate in Baghpat gave ticket to Amarpal Sharma | Patrika News
बागपत

सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, अखिलेश यादव ने बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

Lok Sabha Elections 2024: सपा ने बागपत सीट पर पहले जाट कार्ड खेला था, लेकिन नामांकन समाप्त होने से मात्र एक दिन पहले अमरपाल शर्मा के नाम की घोषणा कर ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है।

बागपतApr 03, 2024 / 05:26 pm

Aman Pandey

Lok Sabha Elections 2024 Akhilesh Yadav changed candidate in Baghpat gave ticket to Amarpal Sharma
Lok Sabha Elections 2024: सपा ने मेरठ के बाद बागपत में भी अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अखिलेश यादव ने मनोज चौधरी की जगह अब अमरपाल शर्मा को बागपत से चुनावी मैदान में उतारा है। अमरपाल शर्मा का भाजपा के राजकुमार सांगवान से मुकाबला रहेगा।
सपा ने बागपत में पहले जाट बिरादरी से अपने पुराने कार्यकर्ता मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद अमरपाल शर्मा ने भी दावेदारी कर दी। जातीय समीकरण और ब्राह्मण वोटर्स को देखते हुए अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने अमरपाल को तैयारी करने की बात कहते हुए भेज दिया था।
यह भी पढ़ें: ‘अब UP से पलायन कर रहे गुंडे’, मुजफ्फरनगर में INDIA गठबंधन पर बरसे अमित शाह

पिछले दो दिन से सिम्बल लेने को लेकर खींचतान चल रही थी। मनोज और अमरपाल शर्मा दोनों ने लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। अब सपा ने नामांकन समाप्त होने से एक दिन पहले अमरपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो