scriptVIDEO: पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत, लेकिन तभी एक पक्ष ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग | firing in Panchayat one killed, three injured | Patrika News

VIDEO: पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत, लेकिन तभी एक पक्ष ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

locationबागपतPublished: Jun 17, 2019 11:06:04 am

Submitted by:

Ashutosh Pathak

विवाद सुलझाने के लिए आई भरी पंचायत में फायरिंग
पति-पत्नी के झगड़े के सुलहनामे के लिए बैठाई गई थी पंचायत
गोली लगने से एक की मौत, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

noida

पति-पत्नी का विवाद सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत, लेकिन तभी एक पक्ष ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

बागपत। एक गांव में उश वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब भरी पंचायत में एक पक्ष ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक मामले के सुलह को लेकर हो रही पंचायत खूनी पंचायत में तब्दिल हो गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। जबकि 3 लोग गोली लगने से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें : Exclusive: घर से चाेरी कर 20 हजार में बेचे गए मासूम काे पुलिस ने महज एक घंटे में किया बरामद, जानिए कैसे

घटना रमाला थाना के सूप गांव में सामने आई है,जहां भूपेंद्र नाम के शख्स का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसको निपटाने के लिए गांव के पंचायत बुलाई गयी। पति-पत्नी के बीच सुलहनामा कराने के लिए दोनों पक्षों के 30 से ज्यादा लोग पंचायत पहुंचे थे। लेकिन पंचायत में दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई और सुलह के लिए बुलाई गई पंचायत खूनी पंचायत में तब्दील हो गयी। पंचायत में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग सुरु कर दी। जिसमे 4 लोगों को गोली लग गई। जिसमे घायल मोहकम नाम के शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन अभी भी गंभीर है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें : फर्जीवाड़े और ब्लैकमेलिंग की शिकायत करना सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पड़ा भारी, दारोगा ने बरसाए थप्पड़, विडियो वायरल हुआ तो मामले की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बागपत पुलिस प्रसाशन में हड़कंप मच गया। एसपी,अडिशनल एसपी, भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत ले लिया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पति पत्नी के मामले को निपटाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों में बात इतनी बढी की फायरिंग तक कि नौबत आ गयी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो