scriptदेश में कब होंगे लोकसभा चुनाव! निवार्चन अधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट | Lok Sabha Election Barwani District Election Officer Rahul Fating | Patrika News
बड़वानी

देश में कब होंगे लोकसभा चुनाव! निवार्चन अधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एमपी में भी चुनाव अधिकारी इसकी तैयारियों में लगे हैं। जिलों में चुनाव कार्यक्रमों में तेजी आ गई है। इसके अंतर्गत मतदाता सूचियों से संबंधित काम चल रहा है। लोकसभा चुनाव कब होंगे, इनकी तिथियों पर कयास लगाया जा रहा है। इस बीच लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के तहत बड़ा अपडेट सामने आया है। बड़वानी में चुनाव आयोग के प्रमुख अफसर यानि जिला निर्वाचन अधिकारी ने अहम जानकारियां साझा की हैं।

बड़वानीFeb 16, 2024 / 11:23 am

deepak deewan

lokpro.png

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की तैयारियां

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एमपी में भी चुनाव अधिकारी इसकी तैयारियों में लगे हैं। जिलों में चुनाव कार्यक्रमों में तेजी आ गई है। इसके अंतर्गत मतदाता सूचियों से संबंधित काम चल रहा है। लोकसभा चुनाव कब होंगे, इनकी तिथियों पर कयास लगाया जा रहा है। इस बीच लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के तहत बड़ा अपडेट सामने आया है। बड़वानी में चुनाव आयोग के प्रमुख अफसर यानि जिला निर्वाचन अधिकारी ने अहम जानकारियां साझा की हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली एवं सीडी बांटी। अधिकारी ने बताया कि बड़वानी में बीते पांच वर्ष में जिले में डेढ़ लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं। इसमें महिलाओं की संख्या करीब 13 हजार अधिक है। जिले में कुल मतदाताओं का आंकड़ा 10 लाख के पार हो चुका हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी-24 की अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुए फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत अंतिम सूची का प्रकाशन किया था। अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को किया गया।
सेंधवा में सर्वाधिक जुड़े
बीते पांच वर्ष के आंकड़ों के अनुसार 2019 के मुकाबले 2024 की अंतिम नामावली प्रकाशन उपरांत सेंधवा विधानसभा में सर्वाधिक 43 हजार 630 मतदाता के नाम जुड़े हैं। जबकि चारों विधानसभा में नए मतदाताओं में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता की संख्या में 12 हजार 997 की बढ़ोतरी हुई है।
कलेक्ट्रेट में राजनीतिक पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली एवं सीडी का वितरण किया। कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन अनुसार जिले में कुल 1224 मतदान केन्द्र है और मतदाता 10 लाख 74 हजार 14 है। इसमें पुरुष 5 लाख 35 हजार 732, महिला 5 लाख 38 हजार 263 और अन्य मतदाताओं की संख्या 19 है।
बीते पांच वर्ष की अवधि में नामावली में अन्य मतदाताओं के घटाव-जुड़ाव देखें तो बड़वानी में 2 अन्य मतदाता कम हुए। वहीं राजपुर व पानसेमल में 2-2 नए अन्य मतदाता बढ़े। सेंधवा में सर्वाधिक 6 अन्य नए मतदाता के नाम नामावली में जुड़े है।
विधानसभावार आंकड़ा 2024
विधानसभा— मतदाता— पुरुष— महिला— अन्य
बड़वानी 276591 138693 137896 02
सेंधवा 286040 142845 143181 14
राजपुर 253178 126568 126608 02
पानसेमल 258205 127626 130578 01

विधानसभावार आंकड़ा 2019
विधानसभा— मतदाता— पुरुष— महिला— अन्य
बड़वानी 235306 118558 116744 04
सेंधवा 242410 123148 119254 08
राजपुर 222152 113456 108692 04
पानसेमल 221835 110913 110919 03
2024 में कहां कितने मतदाता बढ़े
विधानसभा— मतदाता— पुरुष— महिला— अन्य
बड़वानी 41285 20135 21152 02 (कम)
सेंधवा 43630 19697 23927 06
राजपुर 31027 13112 17916 02
पानसेमल 36370 16713 19659 02

पांच वर्ष में बढ़े मतदाता
जिले में— 152311
पुरुष मतदाता— 69657
महिला मतदाता— 82654
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो