scriptईसाई प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन की खबर के बाद मचा हड़कंप | Uproar after Religion change information in Up chruch | Patrika News

ईसाई प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन की खबर के बाद मचा हड़कंप

locationआजमगढ़Published: Sep 23, 2018 10:09:18 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

हिन्दू युवा वाहिनी के कई नेता सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा

religion change

धर्म परिवर्तन

आजमगढ़. तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियाबर गांव में ईसाई धर्म प्रार्थना को लेकर अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान लोगों को भ्रमित कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप भी लगाया गया।

तहबरपुर थाने के करियाबर गांव निवासी बहावन राम पुत्र बनवासी गांव मे लगभग तीन वर्ष पूर्व गिरजाघर बनवाया है। वहा प्रार्थना व झाङफूक के बहाने धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। प्रत्येक रविवार को अनुयायी आते है और चर्च में प्रार्थना करते है। रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी के तहबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने प्रार्थना होने की सूचना वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरिवंश मिश्र को दी, हरिवंश मिश्र ने इसकी सूचना जिलाप्रशासन को दी।
प्रार्थना की खबर मिलते ही तहबरपुर पुलिस के साथ मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी विरेंद्र मौर्य , कमलेश कुमार ,सुदर्शन सहित दर्जनो लोग पहुंच गये। चर्च के अंदर प्रार्थना मे 60 से 70 लोग मौजूद रहे। पुलिस बल के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को समझाया तथा उपजिलाधिकारी से परमिशन लेने के बाद प्रार्थना करने की हिदायत दी।
जनपद से चार लड़कियां अगवा, एफआईआर दर्ज

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बहला फुसलाकर भगाई गई चार लड़कियों के मामले में पीड़ित पक्षों द्वारा संबंधित थानों में शनिवार को नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। घटना बीते 12 अगस्त को हुई बताई गई है। इस मामले में मऊ जिले के रानीपुर थानांतर्गत महापूरकरहां गांव का निवासी बताया गया है। इसी क्रम में गम्भीरपुर क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि बीते छह सितम्बर को अरारा ग्राम निवासी अशहर पुत्र मिन्ही नट उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया।
वहीं बिलरियागंज क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि बीते 19 सितम्बर को स्थानीय सलेमपुर ग्राम निवासी अफजल खां उसकी 17 वर्षीय भतीजी को भगा ले गया। इसी क्रम में दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव से शादी का झांसा देकर अगवा की गई युवती की मां ने क्षेत्र के सुघरपुर ग्राम निवासी इसरार अहमद पुत्र असद समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो