scriptयूपी के आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, सात घायल | Seven Injured in Old rivalry in Up azamgarh | Patrika News

यूपी के आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, सात घायल

locationआजमगढ़Published: Aug 19, 2019 07:14:23 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया है।

Clash in azamgarh

आजमगढ़ में झड़प

आजमगढ़. कंधरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की रात को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गये। सभी का उपचार जिला अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया है।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर गांव निवासी श्याम नरायन राम व अगनू राम के बीच काफी दिनों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर रविवार की रात को लगभग दस बजे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पक्ष पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष से 60 वर्षीय लेझुरा देवी पत्नी श्याम नरायन, उसके पुत्र 42 वर्षीय राम प्रसाद, 38 वर्षीय प्रह्लाद, 20 वर्षीय पौत्र अंकुर पुत्र राम प्रसाद व दूसरे पक्ष के 55 वर्षीय लालधर, 45 वर्षीय लीलाधर पुत्रगण अगनू व 25 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी मनोज घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना की सूचना पाकर रात में ही कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दोनों घायल पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ कंधरापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कंधरापुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो