scriptBJP छोड़कर आए IP सिंह को अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में दिया बड़ा ईनाम | Samajwadi Party Declared IP Singh as SP Spokesperson panelist | Patrika News

BJP छोड़कर आए IP सिंह को अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में दिया बड़ा ईनाम

locationआजमगढ़Published: Apr 24, 2019 03:13:49 pm

बीजेपी छोड़कर सपा में आय आईपी सिंह को अखिलेश ने बनाया सपा प्रवक्ता
आईपी सिंह को समाजवादी पार्टी में आने का मिला ईनाम
भाजपा से छह साल के लिये निष्कासित होने के बाद ज्वाइन की थी समाजवादी पार्टी।

IP Singh

आईपी सिंह

आजमगढ़. अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी होने का पूर्व बीजेपी नेता आईपी सिंह को ईनाम दे दिया है। आईपी सिंह को समाजवादी पार्टी का प्रवक्ता बना दिया गया है। बता दें कि बीजेपी में रहते हुए भी आईपी सिंह मीडिया में भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखते थे। पहले से नाराज चल रहे आइ्रपी सिंह को अखिलेश यादव की आजमगढ़ से उम्मीदवारी का समर्थन करने के बाद पार्टी से निकाला गया था।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1120958318527287296?ref_src=twsrc%5Etfw
 

आईपी सिंह काफी पहले से नाराज चल रहे थे। वो अपने टि्वटर अकाउंट ‘उसूलदार IP Singh’ @IPSinghSp
पर लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साध रहे थे। इसी बीच जब अखिलेश यादव के आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान हुआ तो आईपी सिंह ने बिना देर किये हुए इस उम्मीदवारी पर खुशी जताते हुए अखिलेश को बधाई दे डाली।
IP Singh
 

इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव को चुनाव कार्यालय बनाने के लिये अपना घर भी ऑफर किया। इसके बाद बीजेपी ने आईपी सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्हें छह साल के लिये निलंबित कर दिया गया। आईपी सिंह ने इसके बाद सपा ज्वाइन कर भगवा गमछा उतारकर लाल समाजवादी टोपी पहन ली। कुछ ही महीनों पहले सपा-बसपा को कोसने वाले आईपी सिंह अब भाजपा और नरेन्द्र मोदी पर तंज करते हुए अखिलेश यादव के लिेय वोट मांग रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो