script

2019 के पहले बढ़ी BJP की टेंशन, अब इस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ दिय यह बयान

locationआजमगढ़Published: Jan 07, 2019 10:49:27 am

सपा-बसपा मिलकर पहले ही भाजपा को बड़ी शिकस्त देने की तैयारी कर रही हैं।

Narendra Modi and Amit Shah

नरेन्द्र मोदी अमित शाह

आजमगढ़. लोकसभा चुनाव 2019 के पहले बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ सपा-बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां दूसरी पार्टियों को अपने साथ लाकर बड़ी शिकस्त देने की तैयारी कर रही हैं तो दूसरी ओर छोटी पार्टियां भी बीजेपी के लिये चुनौती पेश करने में पीछे नहीं हट रहीं। सत्ता में होने के नाते बीजेपी पर ही सबका निशाना है। इस कड़ी में अब प्रगति समाजवादी पार्टी (लोहिया) भी आ गयी है।
प्रसपा के मुबारकपुर विधानसभा की बैठक सठियांव स्थित रामसुमेर इंटर कालेज में रविवार को हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष रामदर्शन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। उसके सम्मान के लिए पार्टी तत्पर है। हर कीमत पर कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी हैं। असहाय, पीड़ितों, उपेक्षित लोगों को न्याय दिलाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाये ताकि विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूत किया जा सकें।
उन्होंने केंद व प्रदेश भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा की नीतियां जनविरोधी है। रामराज्य की बात करने वाले शासन काल में प्रशासन सो रहा है और थाना, तहसीलों मे जनता के साथ लूट, खसोट हो रहा है, आमजन इस उदासीन सरकार के रवैय्ये से निराश है। भाजपा के झूठ को जनता जान चुकी है, जनता के बीच पहुंचकर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को पहुंचाकर इसे मजबूत बनाने का कार्य करें।
लालचन्द यादव ने सभी से अपील किया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान प्रगति समाजवादी पार्टी लोहिया में निहित है। चंद दिनों में तेज तर्रार मंडल प्रभारी के नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। इन्ही कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी मिशन को सफल किया जायेगा। अंत में विस अध्यक्ष मुबारकपुर ओमप्रकाश यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र चौहान, अरविन्द यादव, प्रमुख महासचिव विस मुबारकपुर दिलीप राजभर, मुलायम यादव, रमेश यादव, राजेश प्रजापति, छात्र नेता कृष्णा सिंह युवराज, सुरेन्द्र राम, वसीम, रियाज, मुमताज अहमद, उमेश यादव, अबू बकर, विन्ध्याचल यादव, तस्वर, जयहिन्द राजभर, कन्हैया लाल सेठ, राणा विजय सिंह, राधेश्याम यादव, रेश्मा देवी, मीना, लाली देवी, मवाती पासवान, सुभावती, चम्पा गौड, लालती विश्वकर्मा, इनरमी चौहान, कमली चौहान आदि मौजूद रहे।
By Ran Vijay Singh

ट्रेंडिंग वीडियो