script

संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से वृद्ध की मौत, हत्या की आशंका

locationआजमगढ़Published: Nov 15, 2018 03:16:52 pm

तहबरपुर थानाक्षेत्र के मखदूमपुर गांव की घटना।

Dooba

डूबा

आजमगढ़. तहबरपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव मे एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में पानी मे डूबने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मखदुमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय देवतादीन विश्वकर्मा पुत्र राम सृष्टि विश्वकर्मा सोफीपुर-बसही मार्ग पर सड़क के किनारे मंडई मे रहता था। परिवार के बाकी सदस्य गांव मे रहते है। मंडई से सटे दक्षिण गड्ढे में पानी भरा हुआ है। गुरूवार की सुबह कुछ लोगों ने गड्ढ़े में एक शव उतराया देखा।
इसकी सूचना गांव वालों को दी गयी तो सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बाहर निकाला गया। शव की पहचान देवतादीन के रूप में हुई। मृतक की दोनों आखों पर चोट के गहरे निशान थे। हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे पूछ-ताछ करने के साथ पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के साथ संतोष व अमित विश्वकर्मा दो लडके है। संतोष की शादी हो चुकी है। उसके दो पुत्री है। देवतादीन के लडकियो की शादी हो चुकी है। वे अपने ससुराल मे रहती है। पत्नी व बच्चे गांव मे रहते है। बुधवार की रात लगभग 8 बजे संतोष पिता को खाना लेकर गया था तो उस मय देवतादीन वहां नहीं थे। संतोष वही सो गया। सुबह जब कही पता न चला तो खोजबीन शुरू हुई।
By Ran Vijay Singh

ट्रेंडिंग वीडियो