scriptशादी का झांसा, शारीरिक शोषण और फिर गर्भपात | Girl cheated in love in the name of marriage in Azamgarh | Patrika News

शादी का झांसा, शारीरिक शोषण और फिर गर्भपात

locationआजमगढ़Published: Aug 24, 2018 04:45:25 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

पीड़ित युवती ने चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Married hostage rape in Bhilwara

Married hostage rape in Bhilwara

आजमगढ़. शादी के झांसे में आकर शारिरिक शोषण की शिकार होती रही युवती जब गर्भवती हो गई तो उसने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाया। दगाबाज प्रेमी व उसके परिवार वालों ने पीड़िता को लोक लाज का भय दिखाते हुए उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद विपक्षी लोगों ने पीड़िता से शादी से इंकार कर दिया। प्यार में छली गई युवती ने गुरुवार को इस मामले में चार लोगों के खिलाफ अतरौलिया थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महाराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि उसके गांव में अपनी रिश्तेदारी आने वाले युवक से उसकी आंखें चार हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गया। युवक ने युवती को शादी का झांसा देते हुए उससे शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। यह क्रम लम्बे समय तक चला, जिसके कारण युवती गर्भवती हो गई। पेट में पल रहे गर्भ का हवाला देते हुए युवती ने जब प्रेमी युवक व उसके परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उन्होंने लोकलाज का भय दिखाते हुए युवती का गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद प्रेमी व उसके परिजनों ने पीड़िता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। प्यार में धोखा खाई युवती ने गुरुवार को अतरौलिया थाना क्षेत्र के खीरीडीहा ग्राम निवासी राजकुमार निषाद पुत्र हरिराम सहित चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दहेज न मिलने पर भाग्य भरोसे छोड़ दी गई विवाहिता
आजमगढ़. दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने अभागी विवाहिता को ससुराल से भगा दिया। दहेज लोभियों का कहना है कि जब तक मनमाफिक दहेज नहीं मिलेगा तुम्हारा ससुराल में प्रवेश वर्जित है। मजबूर हुई विवाहिता ने गुरुवार को अहरौला थाने में ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोविन्दपुर तंगोनिया ग्राम निवासी राजकिशोर सिंह ने अपनी पुत्री नीलम की शादी अहरौला थाना क्षेत्र के बनरहिया ग्राम निवासी सतेन्द्र पुत्र रामकुंवर सिंह के साथ की है। ससुराल में रह रही विवाहिता नीलम पर ससुराल वाले मनमाफिक दहेज न मिलने का ताना मारने लगे। पीड़िता ने जब मायके वालों की गरीबी का हवाला दिया तो दहेज लोभियों ने उसे ससुराल से भगा दिया। मायके में रहने को मजबूर हुई विवाहिता न्याय की गुहार लगाने अहरौला थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर अहरौला थाने में गुरुवार को स्थानीय बनरहिया ग्राम निवासी पति सत्येंद्र सिंह, ससुर रामकुंवर सिंह व सास मुन्नी देवी सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
By- Ranvijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो